Vinfast VF 6 और VF 7 ने Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. आज यानी 21 जनवरी 2026 को जारी ऑफिशियल रिजल्ट्स के अनुसार, दोनों Electric SUVs ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) के तहत एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) दोनों कैटेगरी में पूरी 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है. आइए, जानते हैं कि दोनों गाड़ियां कसौटी पर कितना खरा उतरी हैं.
क्रैश टेस्ट के दौरान दोनों गाड़ियों ने फ्रंटल इंपैक्ट, साइड इंपैक्ट और पोल साइड इंपैक्ट टेस्ट में बेहतर परफॉरमेंस दिखाई है. साइड इंपैक्ट टेस्ट में दोनों को पूरे अंक मिले हैं. एडल्ट के लिए 16/16 और चाइल्ड के लिए 8/8 अंक मिले. फ्रंटल क्रैश में हेड, नेक और अपर लेग प्रोटेक्शन में भी फुल मार्क्स स्कोर किए. हालांकि, VF 6 में ड्राइवर की चेस्ट को फ्रंटल कोलिजन में कमजोर प्रोटेक्शन मिला, लेकिन कुल मिलाकर ये 5-स्टार लेवल पर पहुंच गई.
सेफ्टी फीचर्स
ये दोनों मॉडल EV-डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म पर बने हैं और तमिलनाडु में असेंबल किए जा रहे हैं. इनमें 7 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड, कर्टन और ड्राइवर नी एयरबैग सहित) स्टैंडर्ड हैं. साथ ही, कई वेरिएंट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल आदि उपलब्ध हैं.
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर ने चाइल्ड प्रोटेक्शन में हाई स्कोर दिलाया. VF 6 और VF 7 में इंटीग्रेटेड चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम नहीं है, लेकिन CRS इंस्टॉलेशन टेस्ट में फुल मार्क्स मिले हैं. कुल मिलाकर, VF 6 (मिड-साइज) और VF 7 (कॉम्पैक्ट) दोनों SUVs ने साबित किया कि इलेक्ट्रिक वाहन न केवल ईको-फ्रेंडली, बल्कि बेहद सुरक्षित भी हो सकती हैं.
विनफास्ट VF 6 के स्कोर
- एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP): 27.13 अंक (32 में से)
- चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP): 44.41 अंक (49 में से)
- दोनों कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त किए.
विनफास्ट VF 7 के स्कोर
- एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP): 28.54 अंक (32 में से)
- चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP): 45.25 अंक (49 में से
- VF 7 ने VF 6 से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया, खासकर एडल्ट प्रोटेक्शन में ये बेहतर रही.
EV में बढ़ेगा भरोसा
ये 5-स्टार रेटिंग इंडियन EV मार्केट में महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये Tata Nexon EV, Mahindra XUV400 जैसे लोकल मॉडल्स के साथ सेफ्टी लेवल में बराबरी दिखाती है. विनफास्ट भारत में 2 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ आक्रामक रणनीति अपना रहा है और ये सर्टिफिकेशन ग्राहकों का भरोसा बढ़ाएगा. खासकर दिल्ली-NCR जैसे शहरों में जहां ट्रैफिक घना है और सेफ्टी प्राथमिकता है, ऐसी गाड़ियां पॉपुलर हो सकती हैं.

