Hyundai इंडियन मार्केट में एक समय पर दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी. फिलहाल Tata Motors और Mahindra ने इसे पीछे छोड़ दिया है और हुंडई अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है. पिछले महीने की बात करें, तो कंपनी ने कुल 52,407 यूनिट बेची हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 47,727 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Creta काफी समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है पिछले महीने भी ये किताब क्रेटा के पास ही रहा. इसके अलावा, Venue, Aura और i20 की सेल भी बढ़ी है. वहीं, Exter और Alcazar जैसी कारों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.
Hyundai Creta
सेल के मामले में पहले नंबर पर हुंडई क्रेटा है. पिछले महीने इसकी कुल 17,938 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 16,317 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Venue
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू है. इस सस्ती SUV को फरवरी 2026 में 10,494 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 10,125 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Aura
तीसरे नंबर पर हुंडई ऑरा है. फरवरी 2026 में इसको 6,733 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 4,797 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai i20
आई 20 की मांग में बढ़ोतरी हुई है. पिछले महीने इसकी कुल 5,852 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कंपनी की कुल 3,627 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Hyundai Grand i10
बिक्री बढ़ने के साथ ग्रैंड आई10 ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 5,589 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी ग्रैंड आई10 की कुल 4,940 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Exter की 4,200 यूनिट, Alcazar की 907 यूनिट और Verna की मात्र 694 यूनिट बिकी हैं. इसके अलावा, Tucson और IONIQ 5 को कोई भी ग्राहक नहीं मिला है.
