Tech News

WhatsApp Remind Me Feature : व्हाट्सऐप आपको खुद याद दिलाएगा कब क्या करना है काम? जानें इसे एक्टिव करने का तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 30, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

WhatsApp Remind Me Feature: रोजमर्रा की भागदौड़ में कई बार ऐसा होता है कि हम व्हाट्सऐप पर जरूरी मैसेज तो पढ़ लेते हैं, लेकिन जवाब देना या काम याद रखना भूल जाते हैं. इस समस्या को देखते हुए अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप नया फीचर ‘रिमाइंड मी’ लेकर आया है, जो यूजर्स को जरूरी मैसेज समय पर याद दिलाने में मदद करता है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो दिन भर कई चैट्स देखते हैं और जरूरी बातें मिस कर दे देते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि व्हाट्सऐप आपको खुद कैसे याद दिलाएगा कि आपको कब क्या करना है और इस फीचर को एक्टिव करने का क्या तरीका है?

क्या है रिमाइंड मी फीचर?

रिमाइंड मी फीचर के जरिए यूजर जैसे भी मैसेज जो चाहे वह टेक्स्ट हो इमेज हो वीडियो या डॉक्यूमेंट पर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं. इसमें तय समय के बाद व्हाट्सऐप खुद नोटिफिकेशन भेज कर उस मैसेज की याद दिलाएगा. शुरुआत में यह फीचर कुछ यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध किया गया था.

कैसे काम करेगा यह फीचर?

  • इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होतें हैं.
  • रिमाइंड मी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको जिस मैसेज को याद रखना है, उसे लॉन्ग प्रेस करें.
  • इसके बाद ऊपर दिख रहे ऑप्शन में रिमाइंड मी या बेल आइकन पर टैप करें.
  • अब वो समय चुनें जिस पर आपको मैसेज भेजना है. जैसे 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे या फिर कस्टम टाइम.
  • अब तय समय पर व्हाट्सऐप आपको नोटिफिकेशन भेजेगा, जिसमें मैसेज का प्रीव्यू भी दिखेगा.
  • जरूरत पड़ने पर यूजर इसी तरीके से रिमाइंडर भी हटा सकते हैं.

क्यों खास है यह फीचर?

यह फीचर स्टार मैसेज चैट पिनिंग से अलग है, स्टार फीचर में मैसेज सेव तो हो जाता है, लेकिन उसके लिए खुद जाकर सर्च करना पड़ता है. वहीं रिमाइंड मी में यूजर को खुद कुछ ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि ऐप तय समय के लिए खुद नोटिफिकेशन भेज देगा. इसे जरूरी मैसेज भूलने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

इस फीचर का किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह फीचर का खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जो एक साथ पर्सनल चैट, फैमिली ग्रुप और ऑफिस संभालते हैं. इसके अलावा यह सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही नहीं बल्कि इमेज, वीडियो ,जीआईएफ, ऑडियो और डॉक्यूमेंट पर भी काम करता है जो इस फीचर की खास बात है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।