Tech News

Instagram Plus : अब इंस्टाग्राम चलाने के लिए देने होंगे पैसे? आने वाला है नया सब्सक्रिप्शन मॉडल, मिलेंगे इतने सारे फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Instagram Plus : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta अपने फेमश ऐप Instagram को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. कंपनी एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल Instagram Plus पर काम कर रही है जो आम यूजर्स के एक्सपीरियंस को पहले से काफी अलग बना सकता है. इस नए प्लान में ऐसे फीचर्स मिलने की बात सामने आई है जो अभी तक फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

किन देशों में शुरू हुआ टेस्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram Plus का ट्रायल फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों जैसे मेक्सिको, जापान और फिलीपींस में किया जा रहा है. यानी अभी यह फीचर सीमित यूजर्स तक ही पहुंचा है लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य देशों में भी रोलआउट किया जा सकता है.

क्या-क्या खास मिलेगा Instagram Plus में?

इस पेड सर्विस का सबसे चर्चित फीचर है अनोनिमस स्टोरी व्यू. यानी अगर आप Instagram Plus यूजर हैं तो आप किसी की स्टोरी देख सकते हैं बिना अपनी पहचान दिखाए. आमतौर पर Instagram पर स्टोरी डालने वाला व्यक्ति यह देख सकता है कि उसकी स्टोरी किस-किस ने देखी है लेकिन इस फीचर के साथ आपकी मौजूदगी छिपी रहेगी.

इसके अलावा, यूजर्स को यह भी पता चल सकेगा कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है. अभी तक यह सुविधा सामान्य यूजर्स को नहीं मिलती. साथ ही, स्टोरी के लिए कई अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बनाने की सुविधा भी दी जाएगी जबकि फिलहाल सिर्फ एक Close Friends लिस्ट ही बनाई जा सकती है.

Instagram Plus यूजर्स अपनी स्टोरी की अवधि को 24 घंटे से ज्यादा बढ़ा सकेंगे और हफ्ते में एक बार किसी स्टोरी को हाइलाइट करके उसे सबसे आगे दिखा सकेंगे जिससे उसकी विजिबिलिटी बढ़ेगी.

और कौन से नए फीचर्स होंगे शामिल?

इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Superlikes जैसे एनिमेटेड रिएक्शन भेजने का ऑप्शन भी मिलेगा. साथ ही, स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सर्च करने की सुविधा होगी जिससे आप आसानी से किसी खास व्यक्ति को ढूंढ सकेंगे.

क्या यह Verified प्लान जैसा है?

यह समझना जरूरी है कि Instagram Plus, Meta के Verified प्लान से अलग है. Verified प्लान मुख्य रूप से क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए बनाया गया है जिसमें ब्लू टिक और सिक्योरिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं Instagram Plus आम यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

कितनी हो सकती है कीमत?

अभी कंपनी ने इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन जिन देशों में इसकी टेस्टिंग चल रही है वहां इसकी कीमत अलग-अलग रखी गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सब्सक्रिप्शन हर महीने करीब 100 से 200 रुपये के बीच हो सकता है. भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत क्या होगी, यह अभी साफ नहीं है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।