26.99 KM माइलेज, सनरूफ…कीमत ₹5.64 लाख! ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास


इंडियन कार मार्केट के लिए पिछले महीना काफी अच्छा रहा. जून 2026 में देश की टॉप-10 कारों ने मिलकर कुल 1,56,014 नए ग्राहक जुटाए. ये आंकड़ा जून 2025 में सेल की गईं टॉर-10 कारों के 1,16,267 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34.19 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है.

अगर सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो पिछले महीने Tata Punch देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Tata Nexon और Maruti Dzire जैसी कारों की मांग बढ़ी है. इसके अलावा, दिख रहा है कि टॉप-10 की लिस्ट में कोई छोटी हैचबैक नहीं शामिल है. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Punch

सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा पंच है. पिछले महीने इसकी कुल 21,006 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 10,446 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 101 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है .

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.64 लाख से शुरू होकर ₹10.67 लाख तक जाती है. इसके फेसलिफ्ट मॉडल में शार्प, मस्कुलर डिजाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और आकर्षक LED लाइट्स हैं. इंटीरियर प्रीमियम है, जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और सनरूफ जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

6 एयरबैग्स, ESP, 360° कैमरा और 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी के साथ ये सेगमेंट की सबसे सुरक्षित माइक्रो-SUV है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (86-120 PS) को आप CNG ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 26.99 KM/KG है. ये शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट SUV है.

Tata Nexon

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सॉन है. पिछले महीने इस SUV को कुल 18,335 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 11,602 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 58.03 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Dzire

लिस्ट में तीसरे नंबर पर मारुति डिजायर है. पिछले महीने इसकी कुल 17,899 नई यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 15,484 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15.60 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Wagon R

सेल के मामले में चौथे नंबर पर मारुति वैगन आर है. पिछले महीने इसकी कुल 16,952 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 12,930 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31.11 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Ertiga

सेल में बढ़ोतरी के दम पर अर्टिगा ने टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 16,111 नई यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 14,151 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Maruti Swift की 15,215 यूनिट, Mahindra Scorpio/N की 14,097 यूनिट, Maruti Fronx की 13,135 यूनिट, Maruti Baleno की 12,488 यूनिट और Hyundai Venue की मात्र 10,776 यूनिट बिकी हैं.



Source link