Maruti का जलवा! फिर बनी नंबर-1, Tata और Mahindra की दनादन बिक्री; देखिए सेल्स रिपोर्ट


इंडियन कार मार्केट के लिए जून 2026 काफी बेहतर महीना रहा. देश की टॉप-10 कार कंपनियों का बात करें, तो इन्होंने पिछले महीने मिलकर सालाना स्तर पर कुल 23.06% प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है. टॉप 6 OEMs ने कुल 3,62,284 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जून 2025 में ये आंकड़ा 2,94,397 यूनिट्स था.

Maruti Suzuki का दबदबा बरकरार रहा, जबकि Tata Motors ने सबसे अधिक 67.40% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है. Mahindra और Kia ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, मासिक स्तर पर बाजार में 12.37% की गिरावट आई है, जो मई 2026 की 4,13,445 यूनिट्स से घटकर जून में 3,62,284 यूनिट्स रह गई. आइए कंपनी-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ने जून 2026 में 1,47,187 यूनिट्स बेचकर बाजार में 40.63% हिस्सेदारी हासिल की. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 23.78% की बढ़ोतरी हुई, जबकि मई 2026 की तुलना में मासिक स्तर पर 22.67% की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी अभी भी भारतीय बाजार की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनी हुई है. नई मॉडल्स और एक्सपैंशन प्लान्स के जरिए मारुति अपनी पकड़ मजबूत रखे हुए है, हालांकि मासिक उतार-चढ़ाव जारी है.

Tata Motors

टाटा मोटर्स का परफॉरमेंस सबसे प्रभावशाली रहा. जून 2026 में इसने 62,076 यूनिट्स बेचीं, जो सालाना 67.40% की भारी वृद्धि है. मासिक आधार पर भी 5.05% की बढ़ोतरी हुई. EV सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति और पॉपुलर SUV मॉडल्स ने कंपनी को दूसरा स्थान दिलाया. टाटा 17.13% मार्केट शेयर के साथ तेजी से बढ़ रही है और भविष्य में और मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है.

Mahindra

महिंद्रा ने जून 2026 में 60,393 यूनिट्स बेची हैं, जिसमें सालाना स्तर पर 27.66% की वृद्धि दर्ज हुई. मासिक आधार पर भी 4.09% की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने 16.67% मार्केट शेयर हासिल किया. खासकर थार और XUV सीरीज की पॉपुलरिटी ने महिंद्रा को मजबूत स्थिति में रखा है. SUV फोकस्ड स्ट्रैटेजी कंपनी को टॉप 3 में बनाए रखने में सफल रही.

Hyundai Motor India

हुंडई जून 2026 में 39,635 यूनिट्स बेचकर चौथे स्थान पर रही, लेकिन सालाना आधार पर 9.97% की गिरावट दर्ज की गई. मासिक सेल में भी 17.15% की कमी आई. 10.94% मार्केट शेयर के साथ कंपनी चुनौतियों का सामना कर रही है. नए मॉडल्स और प्राइसिंग स्ट्रैटेजी पर काम करके हुंडई अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही है.

Toyota Motor

टोयोटा ने जून 2026 में 28,441 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना स्तर पर 7.52% अधिक है. सालान आधार पर 6.98% की गिरावट रही. कंपनी ने 7.85% मार्केट शेयर हासिल किया. हाइब्रिड और प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत पकड़ के साथ टोयोटा स्टेबल डेवलपमेंट दिखा रही है.

Kia India

किया ने जून 2026 में 24,552 यूनिट्स बेची हैं, जिसमें सालाना स्तर पर 19.04% की बढ़ोतरी हुई. मासिक आधार पर 11% की गिरावट आई है. 6.78% मार्केट शेयर के साथ किआ SUV सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Seltos और Sonet जैसे मॉडल्स कंपनी की ताकत बने हुए हैं.



Source link