
Amazon Prime Day Sale 2026 में स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। यह सेल 6 जुलाई तक चलेगी। हम आपको इस सेल में बेस्ट सेलर फोन OnePlus Nord CE6 Lite के ऑफर की जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें कि यह कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो इस सेल में बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
ऐमजोन प्राइम डे सेल में OnePlus Nord CE6 Lite के तीनों वेरिएंट की कीमतों मेंन कटौती कर दी है। इससे सेल में फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 24,999 रुपये, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,998 रुपये और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,998 रुपये हो गई है।
अगर ग्राहक फोन को Amazon Pay आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकेंगे।
OnePlus Nord CE6 Lite फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर लगाया गया है। इससे गेमर्स को 144 FPS पर गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फोन में हीटिंग की समस्या को रोकने के लिए इस फोन में भी बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है। यह फोन 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध है।
इस फोन में 6.72 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में भी 144 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
यह OnePlus फोन Vivid Mint और Hyper Black जैसे 2 कलर्स में आता है। इस फोन की बॉडी में भी मिलिट्री ग्रेड स्टेंडर्ड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं। इससे यह भी एक मजबूत स्मार्टफोन है जो गिरने पर आसानी से नहीं टूटेगा।
OnePlus Nord CE6 Lite में भी डुअल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा डेप्थ कैमरा है। वनप्लस के इस फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में 7000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने पर 2 दिन का बैकअप मिलेगा। इस फोन में भी रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलेगा। यह फोन भी Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ पेश हुआ था।