Technology

न Android, न iOS! जानें अमेरिका में बना ये अनोखा फोन किस OS पर चलता है?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 12, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • उच्च कीमत, सीमित ऐप, गोपनीयता चाहने वालों हेतु बना।

Liberty Phone: दुनियाभर में आज स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है. लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन ज्यादातर स्मार्टफोन या तो एप्पल के iOS पर चलते हैं या तो फिर Google के Android सिस्टम पर. इन दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम ने मार्केट में इस कदर कब्जा कर रखा है कि इन दो के अलावा लोगों को तीसरे ऑपरेटिंग सिस्टम का ख्याल तक नहीं आता है.

लेकिन कुछ कंपनियां इस पुराने मॉडल से अलग रास्ता अपनाने की कोशिश कर रही हैं. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो न तो आईओएस पर चलता है और न ही एंड्रॉयड पर.

कौन सा है ये स्मार्टफोन

जानाकारी के अनुसार, Purism एक स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी है जो प्राइवेसी और यूजर कंट्रोल को प्राथमिकता देती है. कंपनी का Liberty Phone इसी वजह से काफी खास माना जाता है. ये Android या iOS पर नहीं बल्कि Linux बेस्ड ओपन-सोर्स PureOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

न Android, न iOS! जानें अमेरिका में बना ये अनोखा फोन किस OS पर चलता है?

Android और iOS से क्यों है अलग?

जानकारी के लिए बता दें कि Liberty Phone में Purism का PureOS दिया गया है. ये Linux पर बेस्ड ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे खासतौर पर यूजर प्राइवेसी और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने के लिए तैयार किया गया है.

इसके अलावा फोन में हार्डवेयर kill switches भी मौजूद हैं जिसकी मदद से यूजर्स कैमरा, माइक्रोफोन और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर्स को जरूरत पड़ने पर हार्डवेयर लेवल पर बंद भी कर सकते हैं. इसका मतलब साफ है कि कंपनी यूजर्स को ज्यादा ऐप्स देने के बजाय उन्हें डिवाइस पर ज्यादा कंट्रोल देने पर पूरी तरह से फोकस कर रही है.

स्पेसिफिकेशन देखकर नहीं लगेगा फ्लैगशिप फोन

बताते चलें कि Liberty Phone के फीचर्स आज के प्रीमियम स्मार्टफोन के मुकाबले काफी नॉर्मल लगते हैं. इस फोन में 5.7 इंच का IPS TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा इसमें 4GB RAM और 128GB का स्टोरेज भी मिल जाता है. इन फीचर्स से साफ है कि कंपनी किसी भी दूसरी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के फोन्स से मुकाबला नहीं करना चाहती है बल्कि ये अपने यूजर्स को उनके डेटा और डिवाइस पर ज्यादा कंट्रोल देने पर फोकस कर रही है.

कहां तैयार होता है ये स्मार्टफोन

आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को अमेरिका में तैयार किया जाता है. Purism कंपनी San Francisco में मौजूद है और कंपनी के पास Librem 5 और Liberty Phone जैसे दो डिवाइस मौजूद हैं. Liberty Phone की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसके ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को असेंबल किया जाता है और आखिरी में इसे अमेरिका में ही तैयार किया जाता है.

न Android, न iOS! जानें अमेरिका में बना ये अनोखा फोन किस OS पर चलता है?

हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि फोन का हर एक पार्ट अमेरिका में ही बनाया जाता है. एडवांस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की तरह Liberty Phone भी ग्लोबल सप्लाई चेन पर निर्भर है. इसके कई कंपोनेंट दूसरे देशों से आते हैं. फिर भी फोन के जरूरी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की fabrication और final assembly अमेरिका में होती है और इसी वजह से ये फोन काफी खास माना जाता है.

कितनी है फोन की कीमत

अब इस फोन की कीमत की बात करें तो Liberty Phone को कंपनी ने 2023 में लॉन्च किया था और उस समय इसकी कीमत 1999 डॉलर थी. लेकिन फिलहाल अभी इस फोन को 1,749 डॉलर में ऑफर किया जा रहा है. इतनी कीमत में बाजार में कई ज्यादा ताकतवर और प्रीमियम स्मार्टफोन भी उपलब्ध हैं.

इसलिए नॉर्मल यूजर्स के लिए इस फोन को खरीदना आसान नहीं होता है. इस फोन की कीमत का बड़ा हिस्सा इसके अलग-अलग हार्डवेयर, अमेरिका में तैयार होने और प्राइवेसी-फोक्स्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस से जुड़ा हुआ है.

हर किसी के लिए नहीं है ये फोन

Liberty Phone की सबसे बड़ी कमी ये है कि इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android और iOS जितना बड़ा नहीं है. Apple और Google के प्लेटफॉर्म पर करोड़ों ऐप्स मौजूद हैं, वहीं, PureOS का एक्सपीरिएंस इससे काफी अलग है.

इसलिए सोशल मीडिया, गेमिंग और फेमश मोबाइल ऐप्स पर निर्भर रहने वाले यूजर्स को इस फोन के साथ समझौता करना पड़ सकता है. वहीं, जो लोग Apple और Google के इकोसिस्टम से बोर हो चुके हैं और अपनी प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखते हैं, उनके लिए ये स्मार्टफोन एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Google ने Pixel Tablet बनाना क्यों बंद कर दिया? सामने आ गई बड़ी वजह



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।