Technology

इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 12, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • मेटा स्मार्ट ग्लासेज पर प्राइवेसी चिंताओं के कारण प्रतिबंध।
  • ब्रिटेन के रेस्टोरेंट और पब में इनके उपयोग पर रोक लगी।
  • इंस्टाग्राम ने प्राइवेसी उल्लंघन वाले कंटेंट हटाने की बात कही।
  • बढ़ती बिक्री के साथ डिवाइस के भविष्य पर सवाल उठे।

Meta Smart Glasses: बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में अब कई सारे एडवांस डिवाइसेज भी आ चुके हैं जिन्हें लोगों से अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. इसी कड़ी में मेटा ने कुछ समय पहले अपना स्मार्ट ग्लासेज को बाजार में उतारा था. ये एक बेहतरीन फ्यूचरिस्टिक गैजेट के रूप में बाजार में ऊभर के आया था.

हालांकि, ये स्मार्ट चश्मा देखने में बिलकुल नॉर्मल लगता है लेकिन इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं. लेकिन अब ये गैजेट कंपनी के लिए मुसीबत बनती जा रही है. जी हां, दरअसल, ब्रिटेन में कई जगहों पर इसके इस्तेमाल को लेकर रोक लगा दी गई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

इन जगहों पर लगा Smart Glasses पर बैन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम अब इन स्मार्ट ग्लास को लेकर सावधान हो चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन के कुछ प्रीमियम रेस्टोरेंट, प्राइवेट मेंबर्स क्लब से लेकर बड़े पब ग्रुप अब मेटा के स्मार्ट ग्लासेज को लेकर सख्ती कर रहे हैं. यहां पर आने वाले लोगों से इस गैजेट को न पहनने के लिए कहा जा रहा है. इसके अलावा लोग इस गैजेट की मदद से कुछ भी रिकॉर्ड भी नहीं कर सकते हैं. बता दें कि ये फैसला दूसरे लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह

Instagram भी ऐसे कंटेंट पर सख्त

आपको बता दें कि इन विवादों का असर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई दे रहा है. Instagram के प्रमुख Adam Mosseri ने कहा है कि इस गैजेट जो भी कंटेंट बनाए जाते हैं और अगर उसमें किसी इंसान की प्राइवेसी का उलंघन होता है तो ऐसे कंटेंट को प्लेटफॉर्म से तुरंत हटा दिया जाएगा.

इसीलिए अगर किसी ने भी मेटा स्मार्ट ग्लासेज के इस्तेमाल से किसी भी इंसान के बिना परमिशन के कंटेंट बनाया तो उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट नहीं किया जा सकेगा. ऐसा करना लोगों की प्राइवेसी का उलंघन होता है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के पास ये अधिकार है कि वह उस कंटेंट या चैनल पर लीगल एक्शन भी ले सकता है.

विवाद के बीच फंसा गैजेट

आपको बता दें कि Meta Smart Glasses लोगों के बीच काफी तेजी से फेमश हुआ था लेकिन अब इस गैजेट को लेकर कई विवाद भी सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में करीब इस गैजेट की 70 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.

Meta लगातार अपने स्मार्ट ग्लास की रेंज को भी बढ़ा रही है. कंपनी ने अलग-अलग डिजाइन और सेलिब्रिटी से जुड़े वेरिएंट पेश करके इन्हें सिर्फ टेक गैजेट के बजाय फैशन एक्सेसरी बनाने की कोशिश की है. लेकिन इस गैजेट की बढ़ती बिक्री के साथ पब्लिक जगहों पर इनके इस्तेमाल को लेकर सवाल भी ज्यादा गंभीर होते नजर आ रहे हैं.

आगे बढ़ सकती हैं पाबंदियां

Meta Smart Glasses की टेक्नोलॉजी निश्चित तौर पर स्मार्टफोन के इस्तेमाल का तरीका बदलने की क्षमता रखती है. लेकिन पब्लिक प्लेसेज पर इनके इस्तेमाल को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस गैजेट में कैमरा लगा हुआ है और ये किसी भी इंसान की प्राइवेसी पर खतरा बन सकता है.

इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह

ब्रिटेन में रेस्टोरेंट, पब, क्लब और थिएटर द्वारा उठाए जा रहे कदम ये दिखाते हैं कि गैजेट में सिर्फ टेक्निकल सेफ्टी ही जरूरी नहीं होती है. आने वाले समय में दूसरे देशों के बिजनेस एरिया भी स्मार्ट ग्लास के इस्तेमाल को लेकर अलग नियम बना सकते हैं.

ऐसे में Meta के लिए चुनौती सिर्फ नए फीचर्स और बिक्री बढ़ाने की नहीं है. कंपनी को ये भरोसा भी कायम करना होगा कि उसके स्मार्ट ग्लास लोगों की पर्सनल जिंदगी के लिए खतरा नहीं बनेंगे. जैसे-जैसे ये डिवाइस ज्यादा लोगों के हाथों तक पहुंचेंगे, Privacy और Consent से जुड़े नियम इनके भविष्य को तय करने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

नौकरी से पहले ही AI कर रहा है आपकी जासूसी? जानें क्या है Bossware



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।