Tech News

लॉन्च हुआ नया Mac Mini और Studio! जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 26, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Apple ने डिवाइसेज को देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. खासतौर पर युवाओं में एप्पल के डिवाइसेज का काफी क्रेज देखने को मिलता है. इसी कड़ी में आज एप्पल ने अपना नया Mac mini और Mac Studio मॉडल मार्केट में उतार दिया है. बता दें कि ये पहली बार है कि कंपनी ने Mac mini में 2nm प्रोसेसर M6 उपलब्ध कराया है.

कैसे है नया Mac Studio

एप्पल ने Mac Studio को पूरी तरह से यूनिक बनाया है. कंपनी ने इसे इस बार हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की जरूरत वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. M5 Ultra के टॉप मॉडल में 36-कोर CPU, 80-कोर GPU और 512GB तक यूनिफाइड मेमोरी उपलब्ध कराई गई है.

बता दें कि स्टोरेज को 16TB तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं, दूसरी तरफ, M5 Max मॉडल को 40-कोर GPU, 128GB यूनिफाइड मेमोरी और 8TB स्टोरेज तक कॉन्फिगर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Apple Maps में दिखेंगे Ads! जानें क्यों नहीं मिला बंद करने का ऑप्शन

Mac mini में क्या मिला नया

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने इस बार नए Mac mini में एक बड़ा अपग्रेड दिया है. दरअसल, इस बार इसमें डिवाइस में कंपनी का पहला 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया प्रोसेसर दिया है. इसमें 12-कोर CPU और 12-कोर GPU भी मौजूद हैं.

इसके अलावा इस डिवाइस में दो 16-कोर Neural Engine भी कंपनी ने दिए हैं. कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस में यूजर्स को बेहतरीन ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा. बता दें कि कंपनी ने बेस मॉडल में 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB स्टोरेज दी है जिसे मैक्सिमम 32GB RAM और 2TB स्टोरेज तक कॉन्फिगर किया जा सकता है.

इसके अलावा कंपनी ने Mac mini को M5 Pro चिप के साथ भी पेश किया है. इसमें 15-कोर CPU और 12-कोर GPU मिलता है. इसका बेस कॉन्फिगरेशन 24GB मेमोरी और 512GB स्टोरेज के साथ आता है.

इस अपग्रेड भी है खास

दरअसल, कंपनी ने नए Mac mini के दोनों वेरिएंट में कनेक्टिविटी अपग्रेड भी दिए हैं जो यूजर्स के बहुत काम आने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने मैक मिनी के दोनों वेरिएंट्स में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट उपलब्ध कराया है. इसके साथ ही इसके बेस मॉडल में अब 2.5Gb Ethernet मिलता है.

कितनी है कीमत

अब इन दोनों डिवाइस के कीमतों पर नजर डालें भारत में Mac Studio की शुरूआती कीमत 2,79,900 रुपये है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 6,29,900 रुपये रखी गई है. Mac mini की शुरूआती कीमत 99,900 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2,09,900 रुपये है. बता दें कि देश में इन डिवाइस की बिक्री 22 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है. इसे लोग एप्पल के स्टोर से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया फोन, जानें कीमत



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।