Kia भारत में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी पैसेंजर व्हीकल मार्केट में एंट्री करने वाली है. कंपनी ने नई Kia Sorento के लॉन्च के मौके पर Carens और Carens Clavis का सीएनजी वर्जन पेश किया है. दोनों मॉडल 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी सिस्टम पाएंगे. सीएनजी मोड में इंजन 96 पीएस पावर और 123 एनएम टॉर्क देता है. बूट में 60-लीटर सीएनजी टैंक फिट किया गया है, जबकि स्पेयर व्हील नीचे ही रखा गया है.
अतिरिक्त वजन के लिए सस्पेंशन को रीट्यून किया गया है और फ्रंट डिस्क ब्रेक अपग्रेड किए गए हैं. कीमतें अभी घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन लॉन्च आने वाले दिनों में होने वाला है. ये वर्जन उन खरीदारों के लिए है, जो कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं लेकिन थ्री-रो एमपीवी की प्रैक्टिकैलिटी नहीं छोड़ना चाहते. पहले कैरेंस में सिर्फ डीलर-लेवल सीएनजी किट उपलब्ध थी, अब फैक्ट्री से ही मिलेगा. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
कैरेंस क्लैविस का एक्सटीरियर किआ के डिजिटल टाइगर फेस डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है. इसमें आइस क्यूब एलईडी हेडलैम्प्स, स्टार मैप कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, फ्रंट-रियर स्किड प्लेट्स और स्टाइलिश बंपर शामिल हैं. सीएनजी वर्जन का डिज़ाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही रहेगा.
केबिन में 6 या 7 सीटर ऑप्शन मिलता है. सेकंड रो स्लाइड, रिक्लाइन और टंबल हो सकती है. बेस वेरिएंट्स (एचटीई और एचटीई ओ) में क्लैविस सीएनजी उपलब्ध होगी, इसलिए बेसिक लेकिन स्पेसियस केबिन मिलेगा. थर्ड रो तक पहुंच आसान रहेगी.
फीचर्स और सेफ्टी
बेस वेरिएंट्स में पावर विंडोज, रियर एसी वेंट्स, यूएसबी पोर्ट्स, पार्किंग सेंसर और बेसिक इन्फोटेनमेंट सिस्टम होने की उम्मीद है. हाइयर वेरिएंट्स के पैनोरामिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स या एडवांस्ड कनेक्टिविटी जैसी चीजें सीमित रह सकती हैं.
सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ईएससी, एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, टीपीएमएस और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड हैं. सीएनजी मॉडल में फ्रंट ब्रेक अपग्रेड किए गए हैं.
इंजन, परफॉरमेंस और माइलेज
1.5-लीटर एनए पेट्रोल इंजन सीएनजी मोड में 96 पीएस और 123 एनएम टॉर्क पैदा करता है. कंपनी का दावा है कि इसे रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस के लिए कैलिब्रेट किया गया है. बूट स्पेस घटकर 116 लीटर रह गया है. आधिकारिक माइलेज की डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि, अनुमान 22-25 किमी/किलो के आसपास है. लॉन्च जल्द अपेक्षित है. कीमत और वेरिएंट डिटेल्स का इंतजार है.