Last Updated:
Cheapest Cars With 6 Airbags in India: कार खरीदते समय अब सिर्फ माइलेज और कीमत नहीं, बल्कि सेफ्टी भी लोगों की पहली पसंद बन रही है. अच्छी बात ये है कि भारत में 6 एयरबैग वाली कार खरीदने के लिए अब ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है. Maruti Alto K10 से लेकर Hyundai Exter तक कई किफायती मॉडल इस फीचर के साथ उपलब्ध हैं. यहां जानिए देश की सबसे सस्ती 5 कारों के बारे में, जिनमें कीमत के साथ बेहतर सेफ्टी और शानदार माइलेज भी मिलता है.
Maruti Alto K10: ये भारत की सबसे सस्ती कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.23 लाख से शुरू होती है. इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट और मॉडर्न है, जिसमें आकर्षक हेडलैंप्स और बड़ी हनीकॉम्ब फ्रंट ग्रिल दी गई है. कार का केबिन बेसिक लेकिन बेहद व्यावहारिक है, जिसमें आरामदायक सीट्स, डिजिटल स्पीडोमीटर और डुअल-टोन फिनिश वाला डैशबोर्ड मिलता है, जो रोजमर्रा के शहरी सफर के लिए काफी मुफीद है.
टॉप वेरिएंट्स में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और ESP दिए गए हैं. इसमें 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 PS की पावर देता है. माइलेज के मामले में ये पेट्रोल पर करीब 24.39 से 24.9 किमी/लीटर और CNG पर लगभग 33.85 किमी/किग्रा का शानदार माइलेज देती है.
Maruti Suzuki Eeco: इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.69 लाख से शुरू होती है. इसका डिज़ाइन बॉक्सी व वैन-स्टाइल का है, जिसमें दोनों तरफ चौड़े स्लाइडिंग डोर्स मिलते हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें 5-सीटर और 6-सीटर के विकल्प उपलब्ध हैं. केबिन में शानदार हेडरूम, लेगरूम और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है, जो बड़े परिवारों और कमर्शियल उपयोग दोनों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ईको में केबिन हीटर के साथ एसी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12V चार्जिंग सॉकेट जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. पैसेंजर सेफ्टी के लिए अब इसमें 6 एयरबैग्स, 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स, ईबीडी के साथ एबीएस और रिवर्स पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड हैं. ये 1.2-लीटर एडवांस्ड K-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 80.76 PS पावर जनरेट करता है. इसका पेट्रोल मॉडल लगभग 19.71 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट करीब 26.78 किमी/किग्रा का माइलेज निकालता है.
Maruti Wagon R: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.55 लाख से ₹5.79 लाख के बीच है. इसका सिग्नेचर ‘टॉल-बॉय’ डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान और बेहतरीन रोड विजिबिलिटी देता है. इंटीरियर में डुअल-टोन डैशबोर्ड और अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा हेडरूम मिलता है. 341 लीटर के बड़े बूट स्पेस और चौड़ी सीटों की बदौलत इसका केबिन बेहद स्पेशियस, वेंटिलेटेड और फैमिली के लिए काफी आरामदायक साबित होता है.
इसमें 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मौजूद हैं. सेप्टी के लिए 6 एयरबैग्स, हिल-होल्ड असिस्ट, ईएसपी और एबीएस दिए गए हैं. ये 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्पों में आती है, जो मैनुअल व एएमटी गियरबॉक्स से लैस हैं. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.35 से 25.19 किमी/लीटर और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वेरिएंट 34.05 किमी/किग्रा तक का जबरदस्त माइलेज प्रदान करता है.
Hyundai Grand i10 Nios: इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.98 लाख से शुरू होती है. इसका एक्सटीरियर डिजाइन काफी स्पोर्टी और प्रीमियम है, जिसमें बोल्ड ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और बूमरैंग-शेप एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. इंटीरियर प्रीमियम क्वालिटी और डुअल-टोन थीम के साथ आता है. केबिन में बेहतरीन फिनिशिंग, सॉफ्ट-टच स्विचगियर और आरामदायक सीटें मिलती हैं, जो इस सेगमेंट की अन्य हैचबैक कारों के मुकाबले इसे कहीं अधिक लग्जरी अहसास कराती हैं.
इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और टाइप-सी पोर्ट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस, ईएससी और रियर कैमरा स्टैंडर्ड या टॉप ट्रिम्स में उपलब्ध हैं. ये 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन (83 PS पावर) से लैस है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर ये लगभग 16 से 18 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट पर करीब 27 किमी/किग्रा का माइलेज देती है.
Hyundai Exter: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.20 लाख है. ये एक माइक्रो-एसयूवी डिजाइन के साथ आती है, जिसमें एच-शेप्ड एलईडी डीआरएल, मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स मिलते हैं. इसका इंटीरियर ऑल-ब्लैक थीम और स्पोर्टी पैटर्न पर आधारित है. केबिन में प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री इंसर्ट्स, डिजिटल क्लस्टर और शानदार हेडरूम मिलता है, जिससे छोटे आकार के बावजूद अंदर एसयूवी जैसी कमांडिंग और खुली सीटिंग पोजिशन मिलती है.
एक्सटर में वॉयस-इनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल डैशकैम, 8-इंच इंफोटेनमेंट और क्रूज कंट्रोल जैसे सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स शामिल हैं. सेफ्टी के मामले में बेस मॉडल से ही 6 एयरबैग्स, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट मिलता है. इसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन आता है, जो 83 PS पावर देता है. इसका पेट्रोल मॉडल 19.2 से 19.4 किमी/लीटर और सीएनजी मॉडल 27.1 किमी/किग्रा तक का प्रभावशाली माइलेज आसानी से दे देता है.