Auto News

Royal Enfield Himalayan 440 : बाहुबली इंजन और 6-स्पीड गियर, मार्केट में आ गई असली ऑफ-रोडर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 5, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Royal Enfield Himalayan 440 Price : हिमालयन 440 बाजार में आ गई है. इसकी कीमत हिमालयन 450 के मुकाबले ₹79,000 सस्ती है. दमदार इंजन और 6 स्‍पीड गियर के साथ ही इस एडवेंचर बाइक में कंपनी ने कई धांसू फीचर भी दिए हैं.

बाहुबली इंजन और 6-स्पीड गियर, मार्केट में आ गई असली ऑफ-रोडर बाइकZoom

Himalayan 440 में 6-स्पीड गियरबॉक्स है.

नई दिल्‍ली. रॉयल एनफील्ड ने अपनी बहुप्रतीक्षित Himalayan 440 को बाजार में उतार दिया है. स्क्रैम 440 के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई यह मोटरसाइकिल ओरिजिनल हिमालयन के उसी रफ-एंड-टफ डीएनए के साथ आई है, जिसने पहाड़ों के रास्तों पर अपनी अलग पहचान बनाई थी. मॉडर्न टच, मस्कुलर अपील और नए फीचर्स के साथ यह एडवेंचर बाइक सीधे तौर पर उन राइडर्स को टारगेट करती है जो बिना जेब पर ज्यादा बोझ डाले हर तरह के रास्तों पर सफर करना चाहते हैं.

इस नई ऑफ-रोडर में 443cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 25.4 PS की मैक्सिमम पावर और 34 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इसे टॉप स्पीड से ज्यादा लो-एंड और मिड-रेंज टॉर्क देने के लिए ट्यून किया है, ताकि पथरीले रास्तों, खड़ी चढ़ाइयों और कीचड़ भरे ट्रैक पर बाइक को भरपूर पुल मिले. Himalayan 440 में 6-स्पीड गियरबॉक्स है. यह लंबी दूरी के हाईवे टूरिंग के दौरान क्रूजिंग को वाइब्रेशन-फ्री बना देता है. यानी यह बाइक शहर के ट्रैफिक से लेकर लद्दाख के दर्रों तक हर जगह परफेक्शन के साथ दौड़ सकती है.

हिमालयन 440 कीमत (Royal Enfield Himalayan 440 Price)

रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख है. यह मौजूदा हिमालयन 450 से ₹79,000 सस्ती है. स्क्रैम 440 से यह केवल ₹5,000 सस्‍ती मिलेगी. किफायती दाम में असली एडवेंचर का मजा देने वाली यह बाइक मस्टैंग ब्राउन, नेलोंग व्हाइट और सेला ब्लैक कलर में आपको मिलेगी.

रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 स्‍पेसिफिकेशन

इंजन 443सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड
अधिकतम पावर 25.4 पीएस @ 6,250 rpm
अधिकतम टॉर्क 34 Nm @ 4,000 rpm
गियरबॉक्स 6-स्पीड
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15 लीटर
कर्ब वेट 199 किलोग्राम
ग्राउंड क्लियरेंस 220 मिलीमीटर
व्हील साइज़ आगे 21-इंच, पीछे 17-इंच
फ्रंट सस्पेंशन 41 मिलीमीटर टेलीस्कोपिक फोर्क (200 मिलीमीटर व्हील ट्रैवल)

डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS

रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 आगे 21-इंच और पीछे 17-इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर 90-सेक्शन फ्रंट और 120-सेक्शन रियर डुअल-परपस ट्यूब टायर चढ़े हैं. उबड़-खाबड़ गड्ढों को झेलने के लिए बाइक में 200 मिमी व्हील ट्रैवल वाला टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 180 मिमी व्हील ट्रैवल वाला रियर मोनोशॉक सस्पेंशन लगया गया है. दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रखा गया है. ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, डिजिटल इनसेट वाला एनालॉग स्पीडोमीटर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला ट्रिपर पॉड भी इसमें लगा है.

About the Author

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।