Auto News

Kia Carens CNG, Clavis CNG और Carnival Hybrid की प्री-बुकिंग शुरू, जानिए कितनी खास हैं ये MPV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 11, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Kia ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक साथ तीन बड़ी MPV पेश कर दी हैं. Carens CNG और Carens Clavis CNG के साथ कंपनी अब फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प दे रही है, वहीं Carnival Limousine में पहली बार Hybrid पावरट्रेन मिलेगा. तीनों मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि कीमतों का ऐलान जल्द होगा. कौन सी Kia MPV किस ग्राहक के लिए बेहतर है और इनमें क्या खास मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

ख़बरें फटाफट

Kia Carens CNG, Clavis CNG और Carnival Hybrid की प्री-बुकिंग शुरूZoom

Kia Carens CNG, Clavis CNG और Carnival Hybrid की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है.

Kia India ने अपने थ्री-रो MPV पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए Carens CNG, Carens Clavis और Carnival लिमोजिन हाइब्रिड के लिए आधिकारिक प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ये तीनों मॉडल कंपनी के अधिकृत डीलर नेटवर्क के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं. कंपनी का मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा विकल्प देना है. हाल ही में किआ इंस्पिरेशन डे पर इन मॉडलों को पेश किया गया था. कैरेंस और क्लैविस में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी सिस्टम जोड़ा गया है, जबकि कार्निवल में पहली बार हाइब्रिड पावरट्रेन मिल रहा है.

कीमतों का खुलासा जल्द ही होने वाला है. ये कदम किआ की मल्टी-पावरट्रेन रणनीति का हिस्सा है, जिसमें पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सभी विकल्प शामिल हैं. भारतीय बाजार में किफायती और पर्यावरण-फ्रेंडली गाड़ियों की मांग बढ़ रही है, इसलिए ये लॉन्च समय पर आए हैं. प्री-बुकिंग शुरू होने से ग्राहक जल्दी अपनी कार रिजर्व कर सकते हैं और लॉन्च के तुरंत बाद डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं. आइए इन तीनों कारों के बारे में जानते हैं.

Kia Carens CNG

किआ कैरेंस सीएनजी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो सिक्स-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट और 60 लीटर का टैंक दिया गया है. रिटेल ग्राहकों के लिए ये प्रीमियम (ओ) जी1.5 6एमटी ट्रिम में उपलब्ध होगी, जबकि बी2बी और कमर्शियल यूज के लिए एम-ड्राइव वेरिएंट भी मिलेगा. कंपनी ने इंजन कैलिब्रेशन और सस्पेंशन में सीएनजी के हिसाब से बदलाव किए हैं. ये थ्री-रो एमपीवी फैमिली और कमर्शियल दोनों के लिए किफायती विकल्प बनेगी.

Kia Carens Clavis CNG

कैरेंस क्लैविस सीएनजी भी 1.5 लीटर जी1.5 इंजन और सिक्स-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है. इसमें भी 60 लीटर क्षमता वाला फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी सिस्टम है. ये प्रीमियम पोजिशनिंग वाली गाड़ी है, जिसमें डुअल डिजिटल डिस्प्ले, लेवल-2 एडास, सिक्स एयरबैग, कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग और ऊपरी वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये फैमिली के लिए स्पेसियस और फीचर-रिच विकल्प होगी.

Kia Carnival Limousine Hybrid

कार्निवल लिमोजिन हाइब्रिड में 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन है, जो सिक्स-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. अब तक कार्निवल सिर्फ डीजल में उपलब्ध थी, अब हाइब्रिड विकल्प से बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस मिलेगी. ये किआ की फ्लैगशिप एमपीवी है, जिसमें लग्जरी सीटिंग, पावर्ड स्लाइडिंग डोर और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फीचर्स हैं. प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और कीमत जल्द बताई जाएगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।