Auto News

22 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS; मार्केट में जल्द एंट्री मारेगी ये धांसू SUV! कीमत ₹10 लाख से कम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 12, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Mahindra Vision S को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस बार इसका प्रोडक्शन-रेडी डिजाइन काफी हद तक सामने आया है. खास बात ये है कि टेस्ट कार में AdBlue फिलर कैप नजर आया है, जिससे डीजल इंजन की पुष्टि होती है. रगेड डिजाइन, 277 मिमी तक ग्राउंड क्लियरेंस, 2665 मिमी व्हीलबेस और दमदार फीचर्स वाली ये SUV 2027 में दस्तक दे सकती है. इसकी संभावित कीमत और इंजन डिटेल जान लीजिए.

ख़बरें फटाफट

मार्केट में जल्द एंट्री मारेगी ये धांसू SUV! कीमत ₹10 लाख से कमZoom

Mahindra Vision S को जल्द लॉन्च किया जा सकता है.

Mahindra इंडियन मार्केट में नई Compact SUV लॉन्च करने का प्लान बना रही है. हम Mahindra Vision S की बात कर रहे हैं. इसे फिर से प्रोडक्शन-रेडी अवतार में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. हालिया स्पाइ शॉट्स में प्रोडक्शन-रेडी हेडलैम्प और फ्रंट डिजाइन साफ नजर आ रहे हैं, जिससे लगता है कि कंपनी लॉन्च की तैयारी में तेजी से आगे बढ़ रही है. ये एसयूवी महिंद्रा के नए फ्रीडम_एनयू प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करती है. विजन एस को एक्सयूवी 3एक्सओ और स्कॉर्पियो के बीच पोजिशन किया जाएगा. ये सब-4 मीटर लंबाई वाली बॉक्सी और रगेड लुक वाली एसयूवी होगी, जिसकी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन और अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस ऑफ-रोड फील देगी.

कॉन्सेप्ट में 277 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस और 2665 मिमी व्हीलबेस का जिक्र था, जो प्रोडक्शन मॉडल में भी करीब-करीब बरकरार रह सकता है. पीछे स्पेयर व्हील टेलगेट पर माउंटेड दिखना इसके रगेड कैरेक्टर को और मजबूत करता है. महिंद्रा ने 2025 में विजन कॉन्सेप्ट्स अनवील किए थे और विजन एस इनमें सबसे पहले 2027 में प्रोडक्शन में आने वाली है. टेस्टिंग में एडब्लू फिलर कैप दिखने से डीजल इंजन की पुष्टि हुई है. बाजार में इसकी एंट्री से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई हलचल मचने की उम्मीद है, क्योंकि ये स्पेस, फीचर्स और माइलेज का अच्छा बैलेंस पेश कर सकती है.

डिजाइन और इंटीरियर

संभावित डिजाइन बॉक्सी और मस्कुलर है, जिसमें स्क्वायर एलईडी हेडलैम्प, वर्टिकल डीआरएल और फॉग लैम्प, चौड़ी ग्रिल तथा मजबूत बॉडी क्लैडिंग शामिल हैं. पीछे इनवर्टेड एल-शेप टेल लैंप और स्पेयर व्हील वाला टेलगेट मिनी डिफेंडर जैसा लुक देगा. इंटीरियर में डुअल डिजिटल स्क्रीन, प्रोट्रूडिंग एसी वेंट्स, फिजिकल शॉर्टकट बटन, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है. 60:40 स्प्लिट रियर सीट, फ्लैट फ्लोर और अच्छी बूट स्पेस के साथ केबिन स्पेसियस रहेगा.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल और हाई वेरिएंट में एडवांस्ड ऑप्शन शामिल हो सकते हैं. सेफ्टी में मल्टीपल एयरबैग्स, लेवल-2 एडास, 360 डिग्री कैमरा और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर की उम्मीद है, जिससे अच्छी NCAP रेटिंग मिल सकती है.

इंजन और माइलेज

इंजन ऑप्शन में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल (मैनुअल व ऑटोमैटिक) मुख्य रहेंगे. बाद में हाइब्रिड और ईवी वेरिएंट भी आ सकते हैं. माइलेज पेट्रोल में करीब 16-18 किमी प्रति लीटर और डीजल में 20-22 किमी प्रति लीटर के आसपास अनुमानित है. संभावित रूप से इसकी शुरुआती कीमत ₹10 लाख से कम होगी और ये टॉप स्पेक वेरिएंट के लिए 17-22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है. 2027 में लॉन्च होने पर ये महिंद्रा की मजबूत प्लेयर साबित हो सकती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।