Auto News

BMW F 450 GS हुई महंगी, ₹30 हजार तक बढ़े दाम; जानें अब कितने में मिलेगी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


BMW Motorrad ने अपनी सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर एडवेंचर टूरर F 450 GS को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था. मजबूत मांग के चलते जून 2026 में इसकी बुकिंग्स भी अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी थी. अब कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. बेस वेरिएंट की कीमत ₹25,000 बढ़ाकर ₹4.95 लाख कर दी गई है, जो पहले ₹4.70 लाख थी. Exclusive वेरिएंट भी ₹25,000 महंगा होकर अब ₹5.15 लाख का हो गया है, जबकि पहले ये ₹4.90 लाख में उपलब्ध था.

टॉप-स्पेक GS Trophy वेरिएंट में सबसे ज्यादा ₹30,000 की बढ़ोतरी हुई है और इसकी नई कीमत ₹5.60 लाख है, जो पहले ₹5.30 लाख थी. कीमत में हुई बढ़ोतरी की वजह प्रोडक्शन कॉस्ट मानी जा रही है. स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भारत के साथ यूरोप सहित एक्सपोर्ट मार्केट में भी F 450 GS की मांग काफी अच्छी बनी हुई है. चूंकि बाइक फिलहाल सिर्फ भारत में बनाई जा रही है, इसलिए ग्लोबल डिमांड पूरा करने का दबाव भी बना हुआ है.

डिजाइन डिटेल

BMW F 450 GS का डिज़ाइन एडवेंचर-ओरिएंटेड है. इसमें स्टील ट्यूब फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जिसमें इंजन स्ट्रेस्ड मेंबर के रूप में काम करता है. रियर में स्टील ट्यूब सब-फ्रेम लगा है. सस्पेंशन सेटअप में आगे 43 मिमी USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट दी गई है. GS Trophy वेरिएंट में स्पोर्ट सस्पेंशन और एडजस्टेबल सस्पेंशन का अतिरिक्त फायदा मिलता है. व्हील्स कास्ट एल्युमिनियम के हैं और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक के साथ ABS Pro सिस्टम मौजूद है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, एंटी-हॉपिंग क्लच, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) और डायनामिक इंजन ब्रेक कंट्रोल (MSR) स्टैंडर्ड हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 6.5 इंच का कलर TFT डिस्प्ले लगा है. हीटेड ग्रिप्स, टाइप-सी USB पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वन-की लॉक सिस्टम, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, ऑन-बोर्ड कंप्यूटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

बेस और Exclusive वेरिएंट Cosmic Black कलर में आते हैं, जबकि GS Trophy Racing Blue रंग में उपलब्ध है. टॉप वेरिएंट में Easy Ride Clutch (ERC), हैंड प्रोटेक्शन, टिंटेड Rallye विंडशील्ड, व्हाइट चेसिस और एल्युमिनियम इंजन गार्ड जैसी खास चीजें मिलती हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

BMW F 450 GS में 420 सीसी का ट्विन-सिलेंडर इंजन फिट किया गया है, जो 48 हॉर्सपावर पावर और 43 न्यूटन-मीटर टॉर्क पैदा करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. राइड मोड्स में रेन, रोड और एंड्यूरो उपलब्ध हैं. ये बाइक सब-500 सीसी एडवेंचर सेगमेंट में कंपटीटिव प्राइस और फीचर्स के साथ एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है. कीमत बढ़ने के बावजूद स्पेक्स में कोई अपग्रेड नहीं किया गया है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।