Last Updated:
Hyundai Bayon को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी ने पहली बार इस नई SUV के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन स्केच जारी किए हैं. Bayon को Venue और Creta के बीच पोजीशन किया जाएगा, लेकिन इसका लुक ज्यादा अपराइट और मस्कुलर होगा. स्केच में नई H-Edge लाइटिंग और हाई-टेक केबिन की झलक मिली है. आखिर इसमें क्या खास होगा और कौन से इंजन मिल सकते हैं? जानिए पूरी डिटेल.
Hyundai Bayon की पहली झलक सामने आई है.
Hyundai Motor India ने अपनी आगामी एसयूवी Bayon का पहला ऑफिशियल डिजाइन स्केच जारी कर दिया है. नाम की पुष्टि के कुछ दिनों बाद ही कंपनी ने एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों के स्केच शेयर किए हैं. ये मॉडल ग्लोबल प्रोडक्ट के रूप में डेवलप किया गया है और Hyundai की ‘Art of Steel’ डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है. भारत के लिए ये वर्जन अधिक अपराइट और मस्कुलर लुक के साथ आएगा, जो अर्बन बायर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Hyundai Bayon कंपनी के पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच पोजीशन लेगी और चार मीटर से अधिक लंबी होगी. स्केच से एसयूवी का बोल्ड और मॉडर्न कैरेक्टर साफ झलकता है. कंपनी ने इसे इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल के रूप में पेश किया है, जिसमें टफ एक्सटीरियर के साथ हाई-टेक इंटीरियर का कॉम्बिनेशन होगा. लॉन्च फेस्टिव सीजन के आसपास अपेक्षित है. आइए स्केच से सामने आई इसकी संभावित डिजाइन और अन्य डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.
एक्सटीरियर स्केच और डिजाइन डिटेल्स
स्केच में बायॉन का फ्रंट फेशिया चौड़ा और अपराइट दिखता है. हुंडई ने इसे ‘H-Edge’ लाइटिंग सिग्नेचर कहा है. इसमें हॉरिजॉन्टल लाइट एलिमेंट पूरे फ्रंट में फैला है और दोनों सिरों पर वर्टिकल एलिमेंट्स मौजूद हैं. स्कल्प्टेड बॉनेट पर स्पष्ट क्रीज़ हैं, जो मसल एड करते हैं. फ्रंट फेंडर्स काफी फ्लेयर्ड हैं. लोअर बॉडी एलिमेंट्स को मजबूत बनाकर एसयूवी कैरेक्टर बढ़ाया गया है. ये डिटेल्स टेस्ट म्यूल्स पर पहले देखी गई अपराइट प्रोफाइल, स्ट्रेट रूफलाइन, प्रॉमिनेंट व्हील आर्चेस और रूफ रेल्स से मेल खाती हैं.
इंटीरियर स्केच और केबिन फीचर्स
इंटीरियर स्केच में फ्यूचरिस्टिक लुक है. डैशबोर्ड पर बड़ा डिस्प्ले एरिया है. इंफोटेनमेंट स्क्रीन सेंटर में प्रमुखता से रखी गई है. डैशबोर्ड लेयर्ड और हॉरिजॉन्टल लेआउट वाला है, जबकि सेंटर कंसोल ऊपर की ओर उठता हुआ दिख रहा है. हुंडई का फोकस टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और इंट्यूटिव कंट्रोल्स पर रहेगा. पहले के टेस्ट म्यूल्स में डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन्स, नया स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा और सनरूफ भी स्पॉट हो चुके हैं.
इंजन और पावरट्रेन
हुंडई ने अभी आधिकारिक पावरट्रेन डिटेल्स नहीं बताई हैं. उम्मीद है कि पेट्रोल इंजन मेन रहेंगे क्रेटा जैसे 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (लगभग 115 एचपी) के साथ मैनुअल और सीवीटी विकल्प संभव हैं. 1.0 या 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल विकल्प भी हो सकते हैं. सीएनजी वर्जन की भी संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कंपनी फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी पोर्टफोलियो बढ़ा रही है.
बायॉन अर्बन बायर्स के लिए डिज़ाइन की गई एक इंटेलिजेंट एसयूवी है. स्केच से इसकी बोल्ड प्रजेंस और टेक्नोलॉजी फोकस साफ पता चलते हैं. पूरी डिटेल्स और लॉन्च डेट जल्द आने की उम्मीद है.
About the Author
राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें