- वीआई के प्लान में भी विविध डेटा और कॉलिंग विकल्प उपलब्ध हैं.
हर महीने या तीन महीने में रिचार्ज कराने की झंझट से बचने के लिए कई लोग एक साल वाला रिचार्ज प्लान कराते हैं. लेकिन जब Jio, Airtel और Vi जैसे ऑपरेटर अलग-अलग डेटा, कॉलिंग, SMS और दूसरे फायदे वाले प्लान पेश करते हैं, तो सही प्लान चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. किसी प्लान में ज्यादा डेली डेटा मिलता है, तो किसी में ओटीटी सब्सक्रिप्शन या अतिरिक्त डेटा का फायदा दिया जाता है. ऐसे में सिर्फ कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं है. तो आइए जानते हैं 365 दिन की वैलिडिटी वाले Jio, Airtel और Vi के प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं और कौन सा प्लान बेस्ट है.
Jio के 365 दिन वाले रिचार्ज प्लान
Jio के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाले दो प्लान हैं. जिसमें 3,999 रुपये वाले प्लान में रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 SMS मिलते हैं. पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है. इसके साथ FanCode, JioTV, 50GB JioAICloud स्टोरेज और JioHotstar का Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसमें Google Gemini का 18 महीने का Pro Plan भी शामिल है.
वहीं दूसरे 3,599 रुपये वाले प्लान में भी रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलते हैं. साथ में 120GB अतिरिक्त डेटा, JioTV Pro Pack वाउचर, 50GB JioAICloud स्टोरेज, JioHotstar और 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है.
Airtel के सालाना प्लान में कितने फायदे मिलते हैं?
Airtel के 3,599 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक साल है. 3,599 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलते हैं. 3,999 रुपये वाले प्लान में रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS दिए जाते हैं. इसमें 12 महीने का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. पात्र यूजर्स को दोनों प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है.
यह भी पढ़ें – IAF का Dronathon 2026 शुरू, Pokhran में परखे जाएंगे एडवांस्ड ड्रोन सिस्टम
Vi के 365 दिन वाले प्लान
1. Vi के पास सालाना वैलिडिटी वाले कई प्लान हैं. इसके 1,189 रुपये वाले प्लान में 50GB डेटा मिलता है, जबकि 1,849 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 3,600 SMS मिलते हैं. 2,249 रुपये वाले प्लान में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 3,600 SMS मिलते हैं.
2. 3,599 रुपये से शुरू होने वाले प्लान में रोज 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS मिलते है. इसमें Hero Unlimited के तहत Binge All Night और Weekend Data Rollover जैसे फायदे मिलते हैं.
3. 3,699 रुपये वाले प्लान में Disney+ Hotstar, 3,799 रुपये वाले में Amazon Prime Lite और 3,999 रुपये वाले प्लान में दोनों सब्सक्रिप्शन मिलते हैं. 4,999 रुपये वाले प्लान में 18 से ज्यादा ओटीटी सब्सक्रिप्शन, रोज 2GB डेटा और 200 SMS मिलते हैं.
365 दिन की वैलिडिटी में कौन सा प्लान बेस्ट?
कॉलिंग के लिए और बेसिक सालाना रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए Vi के कम कीमत वाले प्लान ऑप्शन बेस्ट हो सकते हैं. वहीं ज्यादा मोबाइल डेटा और मेन ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस चाहने वाले यूजर्स के लिए Airtel और Jio के सालाना प्लान ज्यादा सही हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें –कमाल का है iPhone का ये Hidden फीचर! आंखों से ऐसे कंट्रोल करें स्क्रीन