- रेडमी नोट 17 प्रो की बिक्री, SEMICON इंडिया कार्यक्रम शुरू.
- सैमसंग ने AI अप्लायंस, ViewSonic ने नए गूगल टीवी उतारे.
- हुवावे ने 2027 के लिए दो AI चिप्स की घोषणा की.
टेक वर्ल्ड के लिए आज यानी 17 सितंबर 2026 काफी हलचल भरा दिन है. एक तरफ नए Smartphones की बिक्री शुरू हो रही है तो दूसरी तरफ AI Chips, Smart Home Appliances, Google TV और बड़े Semiconductor Event से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं. Redmi ने अपनी नई Note 17 Pro Series को भारत में पेश किया है, तो वहीं Samsung से लेकर ViewSonic ने अपने नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं. Smartphone से लेकर AI और Home Tech तक, आज टेक सेक्टर में कई बड़े अपडेट देखने को मिल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि आज के बड़े Tech Launch कौन-से हैं.
Redmi Note 17 Pro Series
Redmi Note 17 Pro Series में Pro और Pro Max मॉडल शामिल हैं. Redmi Note 17 Pro की बिक्री भारत में 17 सितंबर से शुरू हो रही है, जबकि Pro Max की बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी. Pro Max की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है और इसमें 10,000mAh Silicon-Carbon Battery, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 Storage मिलता है. फोन में 6.83-inch 1.5K OLED 120Hz Display और 50MP Sony OIS Camera भी दिया गया है.
SEMICON India 2026 भी आज
17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के Yashobhoomi में SEMICON India 2026 आयोजित हो रहा है. इसमें 600 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और Semiconductor साथ ही Chip Industry से जुड़ी Technology को प्रदर्शित किया जा रहा है.
Samsung का 2026 Bespoke AI Appliance Lineup
Samsung India ने अपनी नई Bespoke AI Appliance Range पेश की है. इसमें Family Hub Refrigerator with AI Vision, Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner और Infinite 1-Way Cassette AC with WindFree शामिल हैं. इनमें Google Gemini के साथ AI Vision, Bixby, Knox Security और SmartThings जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें – फोन पर रखते ही डिवाइस होने लगता है चार्ज! कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी?
ViewSonic की नई Google TV Series
ViewSonic ने भारत में नई Google TV Series पेश की है. यह 32, 43, 50, 55 और 65-inch स्क्रीन साइज में आएगी. इसमें Google TV Ref+ 5.0, Android 14, Chromecast, HDR, Dolby Audio और Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी ने इसके साथ Pro AV Displays और Projector Solutions भी पेश किए हैं.
Huawei की दो नई AI Chips का ऐलान
Huawei ने 2027 के लिए दो नई AI Chips की योजना बताई है. 960DT को 2027 की पहली तिमाही में और Ascend 960PR को तीसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना है. कंपनी UnifiedBus Technology के जरिए कई AI Chips को एक साथ जोड़ने पर भी काम कर रही है.
यह भी पढ़ें – 40 हजार रुपये के बजट में कौन-सा लैपटॉप खरीदें? देखें बेस्ट ऑप्शन