Tech News

iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री भारत में शुरू होते ही इन फोन्स का क्रेज देखने को मिल रहा है. नए iPhone को सबसे पहले अपने हाथ में लेने के लिए मुंबई से यूपी तक लोग Apple स्टोर्स के बाहर लंबी लाइन में नजर आए. कुछ लोग सुबह 4 बजे से ही स्टोर्स के बाहर पहुंच गए, जबकि कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद अपने पसंदीदा iPhone को खरीदते दिखाई दिए. लॉन्च डे पर Apple स्टोर्स के बाहर लगी भीड़ में नए iPhone को लेकर लोगों की दिलचस्पी साफ दिखाई दे रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए कहां-कहां लंबी कतारें लगी और इसकी भारत में शुरुआती कीमत कितनी है

iPhone 18 Pro और Pro Max के लिए कहां-कहां लंबी कतारें लगी?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की ऑफिशियल सेल शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर, यूपी  से लेकर मुंबई तक स्टोर्स के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली. Noida और Delhi में लोग सुबह करीब 4 बजे से स्टोर के बाहर पहुंचने लगे थे. वहीं मुंबई के Jio World Drive स्थित Apple Store पर भी बड़ी संख्या में लोग नए iPhone को खरीदने के लिए पहुंचे. DLF Mall स्थित Apple Store के बाहर भी लंबी लाइनें लगी रहीं. यहां एक लोगों ने बताया कि वह पहला फोन लेने के लिए करीब 10 से 12 घंटे तक इंतजार करता रहा.

iPhone 18 Pro और Pro Max शुरुआती कीमत 

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. इसका 256GB मॉडल इसी कीमत में आता है.512GB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल की 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये है.

वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है. इसका 512GB मॉडल 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट 3,29,900 रुपये में उपलब्ध है. दोनों मॉडल की प्री-बुकिंग पिछले हफ्ते शुरू हुई थी और अब इनकी बिक्री Apple India Store के जरिए की जा रही है.
मुंबई से यूपी तक iPhone 18 के लिए लंबी कतारें

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू होते ही नए iPhone को सबसे पहले खरीदने के लिए लोगों मे अलग ही जोश देखने को मिल रहा है. DLF Mall स्थित Apple Store के बाहर एक ग्राहक ने बताया कि वह पहला iPhone पाने के लिए करीब 10 से 12 घंटे तक इंतजार करता रहा. आखिरकार जब उसे पहला फोन मिला, तो उसने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मुझे पहला फोन मिल गया है. इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी iPhone 18 के लॉन्च क्रेज को लेकर मजेदार कमेंट देखने को मिले.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।