Auto News

34 KM माइलेज, 6 एयरबैग….कीमत ₹4.99 लाख! Maruti की इस कार को दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Maruti Suzuki देश की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है और इसने पिछले महीने भी ये सिलसिला बरकरार रखा. कंपनी ने अगस्त 2026 में कुल 1,76,971 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 1,31,278 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34.81 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Maruti Wagon R कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. वहीं, Maruti Swift और Fronx के साथ Ertiga जैसी कारों की मांग बढ़ी है. Maruti Dzire ने भी सेल में बढ़त के साथ कंपनी की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. वहीं Jimny, Invicto और S-Presso की सेल घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Wagon R

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति वैगन आर है. पिछले महीने इसकी कुल 20,180 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 14,552 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 38.68 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.99 लाख से शुरू होकर ₹7.24 लाख तक जाती है.

इसकी टॉल-बॉय डिज़ाइन में मजबूत और स्पेसियस लुक है. इंटीरियर में बड़ा केबिन, 60:40 फोल्डेबल सीट्स और 341 लीटर बूट स्पेस मिलते हैं. फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और कीलेस एंट्री शामिल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, ESP और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड हैं. इंजन ऑप्शन में 998cc और 1197cc पेट्रोल/CNG शामिल हैं. माइलेज 23.56-25.19 किमी/लीटर (पेट्रोल) और 34 किमी/किग्रा (CNG) तक है.

Maruti Swift

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति स्विफ्ट है. सितंबर 2026 में इसकी कुल 19.832 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा सितंबर 2025 में बिकी इसकी कुल 12,385 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 60.13 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Fronx

लिस्ट में तीसरे नंबर पर फ्रॉन्क्स है. पिछले महीने इसको कुल 18,730 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 12,422 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 50.78 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Ertiga

सेल के मामले में चौथे नंबर पर अर्टिगा है. पिछले महीने इसकी कुल 18,516 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बेची गई इसकी कुल 18,445 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 0.38 प्रतिशत की ‘न’ के बराबर बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Dzire

सालाना स्तर पर हुई बढ़ोतरी की दम पर डिज़ायर ने खुद को कंपनी की टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी कुल 18,418 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 16,509 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Baleno की 15,746 यूनिट, Brezza की 15,288 यूनिट, Victoris की 12,978 यूनिट, Eeco की 11,961 यूनिट, Alto की 8692 यूनिट, G Vitara की 7808 यूनिट, XL6 की 3339 यूनिट, Celerio की 2990 यूनिट, eVitara की 1586 यूनिट, Jimny की 586 यूनिट, Invicto की 214 यूनिट और S-Presso की मात्र 107 यूनिट बिकी हैं.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।