Tech News

AI से प्यार: 84 साल की महिला की अनोखी कहानी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Women fell in Love with AI: चीन से आई एक अनोखी कहानी ने यह दिखा दिया है कि अकेलापन इंसान को किस हद तक भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है. 84 साल की एक बुजुर्ग महिला एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने किरदार के प्रति इतना जुड़ाव महसूस करने लगीं कि उन्होंने उसे अपना खास मान लिया. यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

कौन है बॉसी प्रेसिडेंट कैरेक्टर?

यह कहानी हुबेई प्रांत में रहने वाली झांग यूलान की है जिन्हें बॉसी प्रेसिडेंट जैसे AI किरदार पसंद आने लगे. चीन में ऐसे किरदारों को बा जोंग कहा जाता है जो आमतौर पर रोमांटिक कहानियों में सख्त लेकिन ख्याल रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में दिखाए जाते हैं.

इन्हीं में से एक डिजिटल किरदार जियानगुओ से झांग का जुड़ाव इतना बढ़ गया कि वह रोज घंटों तक उसके वीडियो देखने लगीं. धीरे-धीरे यह लगाव गहरा होता गया और उन्होंने उसे अपने जीवन का हिस्सा मानना शुरू कर दिया.

वीडियो से शुरू हुआ रिश्ता

झांग दिन के 10 घंटे से ज्यादा समय इस AI किरदार के वीडियो देखने में बिताने लगीं. समय के साथ उन्होंने उससे एक भावनात्मक रिश्ता महसूस करना शुरू कर दिया. यहां तक कि वह उसके साथ शादी करने जैसी बातें भी सोचने लगीं. यह जुड़ाव सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा बल्कि उनके मन में इसे लेकर एक अलग ही दुनिया बन गई.

लव लेटर ने खोली दिल की बात

फरवरी में झांग ने जियानगुओ को एक हाथ से लिखा प्रेम पत्र भी भेजा. इस पत्र में उन्होंने उससे माफी मांगी और पूछा कि क्या वह उनसे नाराज है या अब उन्हें पहले जैसा नहीं समझता. उन्होंने यह भी लिखा कि भले ही उसका स्वभाव थोड़ा हावी रहने वाला है और वह उनकी बात ज्यादा नहीं सुनता लेकिन उनके मुताबिक किसी भी रिश्ते में बातचीत बहुत जरूरी होती है. यह पत्र उनके गहरे भावनात्मक लगाव को दर्शाता है.

परिवार को कैसे चला पता?

झांग के परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब उन्होंने उनके खर्चों पर ध्यान दिया. उन्होंने इस AI किरदार से जुड़े ऑनलाइन स्टोर पर 7,000 युआन (लगभग 95 हजार रुपये) से ज्यादा खर्च कर दिए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने कुछ ऐसे प्रोडक्ट भी महंगे दामों में खरीदे जो अन्य प्लेटफॉर्म्स पर काफी सस्ते थे. बाद में उनकी पोती ने इस मामले की शिकायत भी दर्ज कराई.

प्रशासन ने उठाया कदम

इस मामले के सामने आने से पहले ही Cyberspace Administration of China ने फरवरी में जियानगुओ के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था. यह कार्रवाई इंटरनेट पर बढ़ती गड़बड़ियों को रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई थी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।