Tech News

Anant Ambani Bathroom Gadgets : अनंत अंबानी ने अपने बाथरूम में लगवाए ये 3 गैजेट, इनसे अपना बाथरूम स्मार्ट बना सकते हैं आप

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Anant Ambani Bathroom Gadgets : भारत के सबसे बड़े बिजनेस मेन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनके बाथरूम के कुछ खास और स्मार्ट गैजेट्स दिखाए गए. इन गैजेट्स की खास बात यह है कि ये सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान, साफ और इनवायरमेंट को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं. आजकल स्मार्ट होम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और अब लोग अपने बाथरूम को भी स्मार्ट बनाना चाहते हैं. अनंत अंबानी के बाथरूम में लगे ये गैजेट्स इस बात को बताते हैं कि कैसे छोटी-छोटी चीजें आपकी लाइफ को बेहतर बना सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत अंबानी ने अपने बाथरूम में कौन से 3 गैजेट लगवाए हैं. जिनके यूज से आप भी अपना बाथरूम स्मार्ट बना सकते हैं.

अनंत अंबानी ने अपने बाथरूम में कौन से 3 गैजेट लगवाए हैं?

1. ऑटोमैटिक टचलेस वॉटर सेवर टैप – यह एक ऐसा स्मार्ट नल है जिसे छूने की जरूरत नहीं होती, जैसे ही आप हाथ आगे करते हैं, पानी अपने आप निकलने लगता है और हाथ हटाते ही बंद हो जाता है. इससे पानी की बचत होती है. हाथ से छूने की जरूरत नहीं, इसलिए साफ-सफाई बनी रहती है और इसे एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी तीन महीनें तक चल सकती है. आज के समय में पानी बचाना बहुत जरूरी है, और यह गैजेट इसमें काफी मदद करता है.

2. ड्रेन हेयर कैचर – घर में अक्सर बाल नाली में फंस जाते हैं, जिससे पानी रुकने लगता है और गंदगी फैलती है. इस समस्या का आसान सोल्यूशन यह छोटा सा ड्रेन कवर है. इसे नाली के ऊपर लगा दिया जाता है. यह बाल और कचरे को ऊपर ही रोक लेता है. बाद में इसे साफ करना बहुत आसान होता है. इसके यूज से नाली जाम होने से बचती है.सफाई आसान हो जाती है, साथ ही बदबू और गंदगी कम होती है.

3. टचलेस यूवी टूथब्रश सैनिटाइजर – हम रोज जिस टूथब्रश का यूज करते हैं, वह बाथरूम में खुला पड़ा रहता है, जहां कई तरह के जर्म्स होते हैं. इस समस्या का उपाय यह यूवी सैनिटाइजर है. ये आपके टूथब्रश को जर्म्स से बचाता है. हेल्थ के लिए बेहतर ऑप्शन है. साथ ही इसे यूज करना आसान और टचलेस है. ब्रश को इसमें रखने पर यह UV लाइट से उसे साफ करता है और जर्म्स  को खत्म करके ब्रश को सुरक्षित रखता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।