Best Mileage Bikes in India: Hero Splendor Plus से TVS Radeon तक, कम कीमत में 80kmpl तक माइलेज देने वाली 8 बाइक्स

aditisingh
5 Min Read


Last Updated:

Best Mileage Bikes in India: अगर आप कम पेट्रोल खर्च में रोजाना चलाने के लिए भरोसेमंद बाइक ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. इस लिस्ट में Hero Splendor Plus, TVS Sport, Bajaj Platina 110 और Honda Shine 125 जैसी बाइक्स शामिल हैं, जो 80 kmpl तक माइलेज देने का दावा करती हैं. आइए इनकी कीमत और खासियत पर एक नजर डालते हैं.

TVS Radeon: ये अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और क्लासिक डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसमें 109.7cc का दमदार इंजन है, जो खराब रास्तों पर भी बेहतरीन संतुलन बनाए रखता है. इसकी लंबी और आरामदायक सीट इसे डेली ऑफिस जाने वालों के लिए परफेक्ट बनाती है. इसकी कीमत ₹55,400 से शुरू होती है और माइलेज 73 kmpl के आस-पास है.

Hero Splendor Plus: दशकों से भारतीयों की पहली पसंद रही स्प्लेंडर प्लस अपनी सादगी और लो-मेंटेनेंस के लिए मशहूर है. इसमें 97.2cc का इंजन और i3S तकनीक दी गई है, जो ट्रैफिक में पेट्रोल बचाने में मदद करती है. इसकी शुरुआती कीमत ₹75,400 है और अपने भरोसेमंद इंजन के साथ ये बाइक आसानी से 80 kmpl तक का शानदार माइलेज प्रदान करती है.

Honda Shine 125: अगर आप स्मूथ राइडिंग और ज्यादा पावर चाहते हैं, तो होंडा शाइन 125 सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो तेज रफ्तार पर भी बाइक को शांत रखता है. इसकी रिफाइंड इंजन क्वालिटी इसे प्रीमियम बनाती है. ये मार्केट में ₹81,200 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और लगभग 64 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bajaj Platina 110 (ABS): ये अपनी ‘कंफर्टेक’ तकनीक के कारण सबसे आरामदायक राइड ऑफर करती है. ये इस सेगमेंट की इकलौती बाइक है, जिसमें सेफ्टी के लिए ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिलता है. लंबी सीट और बेहतर सस्पेंशन इसे लंबी दूरी के लिए फिट बनाते हैं. इसकी कीमत ₹71,300 से शुरू होती है और माइलेज 75 kmpl के आस-पास है.

TVS Sport: ये उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जिनका मुख्य उद्देश्य पेट्रोल की बचत करना है. इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे अधिक माइलेज के लिए दर्ज किया गया है. 110cc इंजन के साथ ये शहर के ट्रैफिक में काफी फुर्तीली साबित होती है. इसकी कीमत ₹55,500 से शुरू होती है और 80 kmpl तक का माइलेज दे सकती है.

Hero HF Deluxe: हीरो की ये बाइक कम बजट में बेहतरीन परफॉरमेंस और मजबूती देने के लिए जानी जाती है. इसका 97.2cc का इंजन बेहद भरोसेमंद है और इसकी सर्विसिंग का खर्च भी काफी कम आता है. अगर आप किफायती और टिकाऊ बाइक ढूंढ रहे हैं, तो ये ₹60,500 से ₹69,500 की कीमत में उपलब्ध है और 70 kmpl का माइलेज देती है.

Honda SP 125: ये उन राइडर्स के लिए है, जो माइलेज के साथ मॉडर्न फीचर्स जैसे डिजिटल कंसोल और LED हेडलैंप चाहते हैं. इसमें होंडा की eSP तकनीक है, जो इंजन को साइलेंट और स्मूथ बनाती है. स्पोर्टी लुक वाली इस बाइक की कीमत ₹87,500 से ₹91,800 के बीच है और ये 65 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.

Bajaj CT 110X: ये बाइक अपनी मजबूती और रफ-टफ लुक के लिए पहचानी जाती है. इसमें रबर टैंक पैड्स और पीछे की तरफ एक बड़ा कैरियर मिलता है, जो इसे सामान ढोने के लिए भी उपयोगी बनाता है. ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए तैयार ये बाइक ₹69,800 से ₹72,500 की कीमत पर आती है और लगभग 70 kmpl का माइलेज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.