Automobile

Maruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1 Hatchback, देखें टॉप-10 सेल्स रिपोर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 19, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Hatchback उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो SUV और Sedan के बीच का विकल्प तलाशते है. इंडियन कार मार्केट में इस सेगमेंट के अंदर चुनने के लिए तमाम विकल्प उपलब्ध हैं. पिछले महीने हुई सेल की बात करें, तो Maruti Suzuki Baleno सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Maruti Suzuki Swift और Toyota Glanza की सेल भी बढ़ी है. आइए, टॉप-10 हैचबैक की सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति बलेनो है. इस पॉपुलर हैचबैक को पिछले महीने कुल 22,108 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई इसकी कुल 9,112 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 143 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Baleno: कीमत, खासियत

GST Cut होने के बाद इसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹5.99 लाख रह गई है. मारुति अपनी इस भरोसेमंद हैचबैक को 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और स्पेसियस केबिन के साथ सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स के साथ बेचती है.

इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 88.5 bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. CNG फ्यूल ऑप्शन के साथ ये 30.61 km/kg और पेट्रोल में 22.35 से 22.94 kmpl तक का ARAI क्लेम्ड माइलेज देने में सक्षम है. अगर आप किफायती हैचबैक तलाश रहे हैं, तो ये बेहतर ऑप्शन हो सकती है.

Maruti Suzuki Swift

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर मारुति स्विफ्ट है. इस पॉपुलर हैच को पिछले महीने 18,767 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 10,421 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 80 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti Suzuki WagonR

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर मारुति वैगनआर है. इसे पिछले महीने कुल 14,575 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में बेची गई वैगन आर की कुल 17,303 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Alto

मारुति ऑल्टो की भी सेल बढ़ी है. दिसंबर 2025 में इस किफयती हैचबैक को कुल 10,829 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 7,410 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Glanza

सेल में हुई धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर टोयोटा ग्लैंजा ने टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 6,451 यूनिट बिकी. ये आंकड़ा दिसंबर 2024 में सेल की गईं इसकी कुल 3,487 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 हैचबैक के अलावा पिछले महीने Tata Tiago की 5826 यूनिट, Hyundai Grand i10 Nios की 4010 यूनिट, Hyundai i20 की 3339 यूनिट, Tata Altroz की 2871 यूनिट और Maruti Suzuki Ignis की 1,910 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment