Auto News

Creta से छोटी, Venue से बड़ी! Hyundai Bayon की डिजाइन डिटेल आई सामने; देखिए नई तस्वीरें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Hyundai ने अपने आगामी मिडसाइज़ एसयूवी Bayon के एक्सटीरियर डिज़ाइन की नई टीज़र इमेज और वीडियो जारी किए हैं. ये टीज़र सिर्फ कुछ दिन पहले जारी किए गए डिज़ाइन स्केच के बाद आया है. बेयॉन को ह्युंडई की इंडिया लाइनअप में वेन्यू और क्रेटा के बीच जगह मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने इसे फेस्टिव सीजन में लॉन्च करने का संकेत दिया है. टीज़र में एसयूवी के शार्प एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स साफ नज़र आ रहे हैं. बेयॉन क्रॉसओवर जैसी स्टाइल में आएगी, जो बॉक्सी एसयूवी से अलग होगी.

इसकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा होने की उम्मीद है. इंजन के तौर पर क्रेटा वाला 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट मिल सकता है, जिसमें मैनुअल और सीवीटी दोनों विकल्प होंगे. साथ ही फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट भी उपलब्ध हो सकती है, जो 4 मीटर से बड़ी हुंडई कारों में पहली बार होगी. कीमत 9 से 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने का अनुमान है. आइए टीज़र इमेज से अब तक सामने आई डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं.

Hyundai Bayon की फ्रंट प्रोफाइल.

फ्रंट लाइटिंग डिज़ाइन

टीज़र में सामने की तरफ स्प्लिट-टाइप हेडलाइट सेटअप दिख रहा है. ऊपर की तरफ स्लीक, इनवर्टेड एल-शेप्ड एलईडी डीआरएल लगे हैं, जो ब्लैक हाउसिंग में रखे गए हैं. मेन हेडलाइट्स बम्पर पर नीचे की तरफ माउंटेड हैं. ये डिज़ाइन वर्ना की हेडलाइट्स से मिलता-जुलता है. सामने पार्किंग सेंसर भी साफ नजर आ रहे हैं.

Hyundai Bayon की साइड प्रोफाइल.

साइड प्रोफाइल और व्हील्स

साइड से 17 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स टीज़ किए गए हैं. इनका डिज़ाइन ज्योमेट्रिक है, जिसमें सिल्वर और ब्लैक फिनिश है. व्हील आर्च के चारों तरफ थिक ब्लैक क्लैडिंग लगी हुई है. डोर्स पर शार्प लाइन्स भी दिख रही हैं. सामने के व्हील आर्च के पास पार्किंग सेंसर नज़र आते हैं.

Hyundai Bayon का रियर डिज़ाइन.

रियर लाइटिंग और अन्य डिटेल्स

पीछे की तरफ स्लिम, रैपअराउंड इनवर्टेड एल-शेप्ड एलईडी टेललाइट्स लगी हैं. ये एक थिक ब्लैक स्ट्रिप पर माउंटेड हैं, जो दोनों यूनिट्स को जोड़ती हुई नज़र आती है. रियर वाइपर और आंशिक रूप से ब्लैकआउट सी-पिलर भी दिख रहे हैं.

स्पाय शॉट्स में क्या दिखा

कैमोफ्लाज्ड स्पाई शॉट्स में बेयॉन का क्रॉसओवर जैसा डिज़ाइन साफ है. इसमें रेगुलर पुल-टाइप डोर हैंडल्स, फंक्शनल रूफ रेल्स और प्रॉमिनेंटली फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस हैं.

इंटीरियर डिज़ाइन

पहले जारी स्केच के अनुसार इंटीरियर ब्राजील-स्पेक फोर्थ जेन आई20 जैसा होगा. लेयर्ड डैशबोर्ड, डुअल डिजिटल स्क्रीन, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल में वर्टिकल एसी कंट्रोल पैनल मिलने की उम्मीद है. बेयॉन फेस्टिव सीजन में लॉन्च होने वाली है और शहरी खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।