Delhi’s fruits का स्वाद देखकर विदेशी CEO हुईं हैरान

aditisingh
3 Min Read

भारत में जब भी कोई बड़ा टेक्नोलॉजी समिट होता है तो आमतौर पर चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप्स और भविष्य की तकनीक को लेकर होती है. लेकिन हाल ही में हुए इंडिया AI इम्पैक्ट समिट से जुड़ा एक ऐसा पल सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी. यह चर्चा किसी नई टेक्नोलॉजी को लेकर नहीं, बल्कि दिल्ली के फलों के स्वाद को लेकर शुरू हुई. एक विदेशी टेक लीडर का दिल्ली के फलों पर किया गया कमेंट अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सारा हूकर ने की भारतीय खाने की तारीफ

दरअसल समिट में शामिल हुई Adaptation की को-फाउंडर और CEO सारा हूकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने ताजे कटे फलों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली की जिस चीज को वह सबसे ज्यादा मिस करेंगी, वह है यहां के फल जो सच में फल जैसे स्वाद देते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अमेरिका के बाहर बड़े हुए हैं, उन्हें कभी-कभी यह एहसास होता है कि अमेरिका में मिलने वाले फल कुछ हद तक “सैनिटाइज” जैसे लगते हैं, यानी उनमें असली ताजगी और स्वाद की कमी महसूस होती है.

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शंस की बाढ़

उनकी यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई और हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी राय दी. कई लोगों ने सारा हूकर की बात से सहमति जताई. एक यूजर ने लिखा कि अमेरिका में फल जेनेटिकली मॉडिफाइड होते हैं, जबकि भारत में अभी भी कुछ देसी किस्में बची हुई हैं जिनका स्वाद अलग ही होता है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि अमेरिका में फल और सब्जियां देखने में बेहद चमकदार और परफेक्ट लगती हैं, लेकिन भारतीय मंडियों में मिलने वाली सब्जियों की खुशबू और असलीपन अलग ही होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय किसान बाजार से खरीदी गई धनिया की खुशबू घंटों तक हाथों में रहती है.

 

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.