Honda Shine 100 vs Bajaj Platina 100: इंडियन टू-व्हीलर मार्केट के अंदर 100cc सेगमेंट की कम्यूटर बाइक्स में Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 दो पॉपुलर ऑप्शन हैं. ये दोनों बाइक्स डेली यूज, फ्यूल एफिशियंसी और किफायती कीमत के लिए जानी जाती हैं. Honda Shine 100 जहां अपनी विश्वसनीयता और बेहतर राइड के लिए पॉपुलर है. वहीं, Bajaj Platina 100 ज्यादा माइलेज और बेहतर सस्पेंशन के लिए जानी जाती है.
कीमत के मामले में Honda Shine 100 थोड़ी अधिक किफायती नजर आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹65,557 है, जबकि Bajaj Platina 100 की कीमत ₹65,897 से शुरू होती है. अगर आप इन दोनों में से किसी को चुनना चाहते हैं और कन्फ्यूज हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा. आइए, इनकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं.
डिजाइन में कौन बेहतर?
Honda Shine 100 का डिजाइन मॉडर्न और स्टाइलिश है. इसमें स्लिम फ्यूल टैंक, ग्राफिक्स के साथ बॉडी पैनल और क्रोम एक्सेंट्स हैं. ये 5 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है. इसमें रेड, ब्लू और ब्लैक शामिल है, जो इसे युवा राइडर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं. इसका वजन 99 किग्रा है, जो इसे हल्का और आसानी से हैंडल करने योग्य बनाता है.
वहीं, Bajaj Platina 100 का डिजाइन क्लासिक है. इसमें लंबी सीट, गोल्डन सस्पेंशन और LED DRLs शामिल हैं. ये 4 कलर ऑप्शन्स में आती है. इसका वजन 117 KG है, जो थोड़ा भारी है. दोनों में ही अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स हैं/
फीचर्स में किसका पलड़ा भारी?
फीचर्स के लिहाज से Bajaj Platina 100 आगे है. इसमें एडवांस्ड कॉम्फोर्टेक टेक्नोलॉजी, लंबी और सॉफ्ट सीट, इलेक्ट्रिक-स्टार्ट (बटन से स्टार्ट), LED DRL, नए रियर-व्यू मिरर्स और वाइडर रबर फुटपैड्स हैं. Honda Shine 100 में बेसिक फीचर्स जैसे कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), साइलेंट स्टार्ट और सिंपल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं. दोनों में ड्रम ब्रेक्स हैं, लेकिन Bajaj में लॉन्ग सस्पेंशन बेहतर कम्फर्ट देते हैं.
इंजन और माइलेज
Honda Shine 100 में 98.98 cc का 4-स्ट्रोक SI इंजन है, जो 7.28 bhp पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. ये एयर-कूल्ड है और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और कम एमीशन करता है. Bajaj Platina 100 में 102 cc का DTS-i (डिजिटल ट्विन स्पार्क इग्निशन) इंजन है, जो 7.79 bhp पावर और 8.34 Nm टॉर्क प्रदान करता है. प्लेटीना 100 का क्लेम्ड माइलेज 70 KMPL के आस-पास है. वही, शाइन 100 को एक लीटर पेट्रोल में 65 KM तक चलाया जा सकता है.

