Տեխնիկական նորություններ

अब आपकी जान बचाने में मदद करेगा ChatGPT! नया फीचर भेजेगा आपके भरोसेमंद इंसान को अलर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 9, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • ChatGPT का नया ‘Trusted Contact’ फीचर, गंभीर बातचीत में करेगा मदद।
  • यूजर के भरोसेमंद संपर्क को मिलेगी खतरे की सूचना।
  • प्राइवेसी सुरक्षित रखते हुए, AI देगा इंसानी मदद का विकल्प।
  • यह फीचर प्रोफेशनल सहायता का विकल्प नहीं, बल्कि पूरक है।

ChatGPT New Feature: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा हो रही थी खासकर तब जब लोगों ने आरोप लगाए कि AI आत्महत्या और self-harm जैसी संवेदनशील बातचीत को सही तरीके से संभाल नहीं पा रहा. अब इस विवाद के बाद OpenAI ने ChatGPT के लिए एक नया सुरक्षा फीचर पेश किया है जिसका नाम Trusted Contact रखा गया है. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों की मदद के लिए बनाया गया है जो मानसिक तनाव, डिप्रेशन या भावनात्मक संकट जैसी स्थितियों से गुजर रहे हों.

क्या है Trusted Contact फीचर?

Trusted Contact एक वैकल्पिक सुरक्षा फीचर है जिसे 18 साल से ऊपर के यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें यूजर अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति जैसे परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त या केयरगिवर को जोड़ सकता है. अगर ChatGPT को बातचीत के दौरान ऐसा लगे कि यूजर खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या जैसे गंभीर विचारों से जूझ रहा है तो यह फीचर उस भरोसेमंद व्यक्ति को अलर्ट भेज सकता है. OpenAI के मुताबिक, इसका मकसद लोगों को संकट के समय अकेला महसूस करने से रोकना और उन्हें किसी असली इंसान से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है.

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

Trusted Contact फीचर कई स्टेप्स में काम करता है. सबसे पहले यूजर ChatGPT की सेटिंग्स में जाकर किसी एक भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ सकता है. लेकिन फीचर तभी एक्टिव होगा जब वह व्यक्ति निमंत्रण स्वीकार कर ले. अगर AI सिस्टम को बातचीत में गंभीर खतरे के संकेत मिलते हैं तो ChatGPT पहले खुद यूजर को अपने Trusted Contact से बात करने के लिए प्रेरित करेगा.

इसके लिए कुछ conversation starters भी दिखाए जा सकते हैं ताकि यूजर आसानी से बातचीत शुरू कर सके. इसके बाद एक विशेष रूप से प्रशिक्षित मानव रिव्यू टीम स्थिति की जांच करेगी. यदि उन्हें जोखिम गंभीर लगे तो Trusted Contact को ईमेल, मैसेज या ऐप नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट भेजा जा सकता है.

क्या आपकी चैट्स रहेंगी प्राइवेट?

OpenAI ने साफ किया है कि Trusted Contact को भेजे जाने वाले अलर्ट में आपकी निजी चैट या बातचीत का पूरा विवरण शामिल नहीं होगा. नोटिफिकेशन में सिर्फ इतना बताया जाएगा कि यूजर ने self-harm से जुड़ी चिंताजनक बातचीत की हो सकती है और उन्हें उस व्यक्ति से संपर्क करने की सलाह दी जाएगी. यानी कंपनी का दावा है कि यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए यह फीचर तैयार किया गया है.

प्रोफेशनल मदद की जगह नहीं लेगा AI

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि Trusted Contact फीचर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों या इमरजेंसी सेवाओं का विकल्प नहीं है. जरूरत पड़ने पर ChatGPT पहले की तरह हेल्पलाइन नंबर, क्राइसिस सपोर्ट और प्रोफेशनल सहायता लेने की सलाह देता रहेगा. OpenAI का कहना है कि इस फीचर को मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों, suicide prevention संगठनों और American Psychological Association की सलाह के साथ विकसित किया गया है.

टेक्नोलॉजी के साथ इंसानी सपोर्ट भी जरूरी

आज लोग अपनी निजी परेशानियां AI चैटबॉट्स के साथ शेयर करने लगे हैं. ऐसे में Trusted Contact जैसे फीचर्स यह दिखाते हैं कि टेक कंपनियां अब मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर हो रही हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि AI मदद जरूर कर सकता है लेकिन कठिन समय में असली इंसानी साथ और प्रोफेशनल सहायता की जगह कोई मशीन पूरी तरह नहीं ले सकती.

यह भी पढ़ें:

क्या AI आपकी सोचने की ताकत कमजोर कर रहा है? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։