Ավտո նորություններ

34.43 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत मात्र ₹5,97,900! ऑफिस अप-डाउन के लिए बेस्ट हैं ये सस्ती CNG कार

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 2, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


होमफोटोऑटोकार

ऑफिस अप-डाउन के लिए बेस्ट हैं ये सस्ती CNG कार, जानें कीमत-खासियत

Last Updated:

₹5,97,900 से शुरू होने वाली Maruti Suzuki की CNG कारें कम खर्च में शानदार माइलेज का विकल्प देती हैं. Alto K10 से लेकर WagonR, Celerio और नई Dzire CNG तक, हर कार की अपनी खासियत है. कोई 34.43 किमी/किग्रा तक माइलेज देती है तो किसी में 5-स्टार सेफ्टी और 6 एयरबैग्स मिलते हैं. जानें कौन-सी Maruti CNG कार आपके बजट और जरूरत के लिए सबसे बेहतर है.

Maruti Suzuki Celerio CNG: इसका एक्सटीरियर डिजाइन कर्व्ड और 3D ऑर्गेनिक स्कल्प्टेड लुक के साथ आता है, जो इसे मॉडर्न हैचबैक बनाता है. इसके केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ बेहतर लेगरूम और स्पेस मिलता है. इंटीरियर में बेसिक इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12V पावर सॉकेट जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. ये कार शहर के तंग ट्रैफिक और रोजाना के इस्तेमाल के लिए काफी प्रैक्टिकल है.

इसमें 1.0-लीटर K10C डुअल-जेट 3-सिलेंडर पेट्रोल+सीएनजी इंजन मिलता है, जो सीएनजी मोड में 56.7 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ये लगभग 34.43 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. सेलेरियो सीएनजी (VXi) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5,97,900 है.

Maruti Suzuki WagonR CNG: इसका सिग्नेचर ‘टॉल-बॉय’ डिजाइन इसे बेहतरीन हेडरूम और आसान इनग्रेस-एग्रेस (कार में चढ़ने-उतरने) की सुविधा देता है. अंदर डुअल-टोन इंटीरियर के साथ खुला-खुला केबिन मिलता है, जो लंबी कद-काठी वाले पैसेंजर्स के लिए भी बहुत आरामदायक है. फीचर्स में सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट पावर विंडो, मैन्युअल एसी, डिजिटल क्लस्टर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और प्रैक्टिकल स्टोरेज स्पेस शामिल हैं. रोजाना ऑफिस आने-जाने और छोटे परिवार के लिए ये बेहद उपयोगी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसमें 1.0-लीटर एडवांस्ड K-सीरीज इंजन दिया गया है, जो सीएनजी मोड पर 56.7 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क देता है। ये 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ करीब 33.47 से 34.05 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज ऑफर करती है. सेफ्टी के लिए इसमें हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स हैं. वैगनआर सीएनजी (LXi/VXi) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.45 लाख से 6.90 लाख रुपये के बीच है.

Maruti Suzuki Alto K10 CNG: इसका कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन इसे शहर की संकरी गलियों और भीड़भाड़ में ड्राइव व पार्क करने के लिए सबसे आसान बनाता है. केबिन में बेसिक लेकिन क्लीन लेआउट मिलता है, जिसमें ग्रे-ब्लैक शेड का इस्तेमाल किया गया है. फीचर्स के तौर पर इसमें पावर स्टीयरिंग, केबिन हीटर के साथ एसी, डिजिटल स्पीडोमीटर, कंसोल स्टोरेज और कप होल्डर मिलते हैं. कम बजट में रोजमर्रा के सफर के लिए ये सबसे किफायती विकल्प है.

कार में 1.0-लीटर K10C नेक्स्ट-जेन इंजन मिलता है, जो सीएनजी पर 56.7 PS की पावर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसका एआरएआई माइलेज 33.85 किमी/किलोग्राम है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस और सीटबेल्ट प्री-टेंशनर दिए गए हैं. ऑल्टो K10 सीएनजी (VXi) की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.74 लाख रुपये से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Dzire CNG: न्यू-जेनरेशन मारुति डिजायर का एक्सटीरियर बेहद प्रीमियम और आकर्षक सेडान लुक के साथ आता है, जिसमें एलईडी टेललैंप्स और नया ग्रिल डिजाइन शामिल हैं. इसका डुअल-टोन इंटीरियर बेहद स्पेशियस और लग्जरी का अहसास देता है. इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, रियर एसी वेंट्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

इसमें नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो सीएनजी पर 69 bhp पावर और 101.8 Nm का टॉर्क देता है. ये सेडान 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है। सेफ्टी में यह सेगमेंट में नंबर-1 है, जिसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ईएसपी और हिल-होल्ड असिस्ट मिला हुआ है. डिजायर सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.03 लाख रुपये से 9.04 लाख रुपये तक है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։