Տեխնիկական նորություններ

अब चुपके से नहीं चलेगा WhatsApp! कोई और यूज करेगा आपका अकाउंट तो तुरंत मिल जाएगा अलर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 15, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में, जल्द सभी के लिए।

Whatsapp Update: अगर आप WhatsApp को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. यह फेमश मैसेजिंग ऐप अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स को अपने अकाउंट की एक्टिविटी पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.

अब दूसरे डिवाइस की एक्टिविटी पर मिलेगा अलर्ट

इस नए अपडेट के बाद, जब भी आपका WhatsApp किसी दूसरे जुड़े हुए डिवाइस पर एक्टिव होगा आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल सकता है. इससे आप आसानी से जान पाएंगे कि आपका अकाउंट कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है.

क्यों जरूरी है यह फीचर?

आजकल लोग WhatsApp Web या टैबलेट और लैपटॉप जैसे कई डिवाइस पर WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. यह सुविधा तो आसान है लेकिन इसमें जोखिम भी होता है. कई बार लोग पब्लिक या ऑफिस कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगइन करके लॉगआउट करना भूल जाते हैं. ऐसे में कोई दूसरा व्यक्ति उनकी चैट्स तक पहुंच सकता है. यही समस्या इस नए फीचर के जरिए हल करने की कोशिश की जा रही है.

अभी कैसे चेक करते हैं डिवाइस?

फिलहाल, यूजर्स को Linked Devices सेक्शन में जाकर मैन्युअली देखना पड़ता है कि कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हुए हैं. वहां से वे किसी भी अनजान डिवाइस को लॉगआउट कर सकते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग यह चेक नियमित रूप से नहीं करते जिससे सुरक्षा का खतरा बना रहता है.

नया फीचर कैसे करेगा काम?

नया सिस्टम इस पूरी प्रक्रिया को आसान बना देगा. अगर आपका मुख्य फोन और कोई दूसरा डिवाइस एक साथ एक्टिव होता है तो आपको तुरंत अलर्ट मिल जाएगा. मान लीजिए आपने ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web खुला छोड़ दिया और कोई उसे इस्तेमाल करने लगे तो आपको तुरंत अपने फोन पर इसकी जानकारी मिल जाएगी. इससे आप तुरंत लॉगआउट या अन्य सुरक्षा कदम उठा सकते हैं.

कब मिलेगा नोटिफिकेशन?

यह नोटिफिकेशन तभी आएगा जब आपका मुख्य डिवाइस (फोन) और कोई दूसरा लिंक्ड डिवाइस एक साथ एक्टिव हों. अगर सिर्फ एक ही डिवाइस पर WhatsApp चल रहा है तो अलर्ट नहीं भेजा जाएगा.

कब तक आएगा यह फीचर?

यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और Android के बीटा वर्जन में देखा गया है. उम्मीद है कि आने वाले अपडेट्स में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा. WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने वाला है जिससे आपका अकाउंट पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा.

यह भी पढ़ें:

क्या एआई के पास भी होता है कॉमन सेंस, जानिए AI और AGI क्या होते हैं और इनमें कितना है फर्क?





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։