Mitsubishi Motors ने अपनी पॉपुलर ऑफ-रोड एसयूवी Pajero को पूरी तरह से न्यू जेन अवतार में उतारा है. 1982 में लॉन्च हुए इस मॉडल की कुल चार जनरेशन में 3.29 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. लगभग पांच साल के गैप के बाद आई पांचवीं जनरेशन को कंपनी का नया फ्लैगशिप क्रॉस-कंट्री एसयूवी बनाया गया है. ये थाईलैंड में ट्राइटन के साथ तैयार होगी.
पहले थाई मार्केट में लॉन्च होगी, फिर फिस्कल 2026 में जापान और ऑस्ट्रेलिया, उसके बाद 2027 से आसियान, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट समेत करीब 100 देशों में पहुंचेगी. नई पजेरो लेगेली वाले कॉन्फिडेंस और कम्फर्ट के साथ प्रेस्टीज जोड़ती है. मजबूत लैडर फ्रेम, एडवांस 4डब्ल्यूडी सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर के साथ ये किसी भी सड़क पर भरोसेमंद सफर करा सकेगी. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में जानते हैं.
डिज़ाइन और डायमेंशन
एक्सटीरियर में पहली जनरेशन से लेगेसी में मिली बोल्ड, अपराइट प्रोपोर्शन और मजबूत हॉरिजॉन्टल लाइन्स हैं. पावरफुल फेंडर्स और स्कल्प्टेड बॉडी सरफेस इसे कमांडिंग लुक देते हैं. फ्रंट में केंडो से इंस्पायर्ड दो ग्रिल ऑप्शन- हॉरिजॉन्टल बार और हनीकॉम्ब उपलब्ध हैं. टी-शेप्ड हेडलाइट्स मॉडर्न लुक देती हैं. सी-पिलर रोल बार से इंस्पायर्ड है और रियर में हेक्सागोनल मोटिफ पुराने स्पेयर व्हील को नए अंदाज में पेश करता है. डायमेंशन लगभग 4920 मिमी लंबाई, 1925 मिमी चौड़ाई और 1910 मिमी ऊंचाई हैं. थीम कलर्स में आर्मर कॉपर मेटैलिक और फैंटम ब्लू मेटैलिक शामिल हैं.
केबिन और कम्फर्ट
हॉरिजॉन्टल इंस्ट्रूमेंट पैनल पहली जनरेशन से लिया गया है. दो 14.3-इंच स्क्रीन वाला मोनोलिथिक डिस्प्ले है, जिसमें मल्टी मीटर पुराने ट्रिपल-मीटर क्लस्टर को डिजिटल रूप में लाता है. किमेकोमी जापानी क्राफ्ट से प्रेरित सॉफ्ट-टच मैटीरियल और स्टिचिंग पैनल तथा डोर ट्रिम्स पर लगाई गई है. कैमल और ब्लैक टोन प्रीमियम माहौल बनाते हैं. 7-सीटर थ्री रो लेआउट में थर्ड रो तक एयर वेंट और यूएसबी-सी पोर्ट हैं. सेकंड रो स्लाइडेबल है.
फीचर्स और सेफ्टी
एडवांस्ड इन्फोटेनमेंट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 16 बैकग्राउंड थीम वाले मीटर, यामाहा 12-स्पीकर सिस्टम, एकॉस्टिक ग्लास, वायरलेस चार्जर, हीटेड-वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा उपलब्ध हैं. मल्टीमीटर ऊंचाई, कम्पास, पिच-रोल एंगल जैसी जानकारी दिखाता है.
सेफ्टी के लिए आठ एयरबैग्स (पहली बार एसआरएस सेंटर एयरबैग सहित), फॉरवर्ड कोलिजन मिटिगेशन (पैदल यात्री, साइकिलिस्ट, मोटरसाइकिलिस्ट और जंक्शन असिस्ट के साथ), प्रिडिक्टिव फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, इमरजेंसी असिस्ट फॉर पेडल मिसएप्लिकेशन, इमरजेंसी लेन असिस्ट और एमआई-पायलट अडैप्टिव क्रूज के साथ लेन गाइडेंस सिस्टम शामिल हैं.
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
इसका 2.4-लीटर क्लीन डीजल इंजन (सिंगल वाइड-रेंज वीजीटी टर्बो) 150 किलोवाट पावर और 480 न्यूटन-मीटर टॉर्क (कुछ स्पेसिफिकेशन में 470 न्यूटन-मीटर) देता है. नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (स्पोर्ट मोड) के साथ पेयर है. सुपर सिलेक्ट 4डब्ल्यूडी-II (2एच, 4एच, 4एचएलसी, 4एलएलसी) और एस-एडब्ल्यूसी सिस्टम मौजूद हैं. इसे सात ड्राइव मोड- इको, नॉर्मल, ग्रेवल, स्नो, मड, सैंड और रॉक के साथ खरीदा जा सकता है. डबल-विशबोन फ्रंट और फाइव-लिंक रिजिड रियर सस्पेंशन ऑफ-रोड क्षमता के साथ कम्फर्टेबल राइड देंगे. ग्राउंड क्लियरेंस 230 मिमी है.