Տեխնիկական նորություններ

अब Android से iPhone में फाइल भेजना होगा बेहद आसान! Google ला रहा AirDrop जैसा फीचर, इन स्मार्टफोन में मिलेगी सुविधा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • भविष्य में व्हाट्सएप जैसे ऐप्स में भी क्विक शेयर इंटीग्रेशन आएगा।

AirDrop Feature in Android: Google ने Android और iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच फाइल शेयरिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाली है. कंपनी ने पुष्टि की है कि Quick Share फीचर को अब कई नए Android स्मार्टफोन्स में AirDrop सपोर्ट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. यह फीचर पहले सिर्फ Pixel 10 सीरीज तक सीमित था, लेकिन अब इसे OnePlus, Oppo, Vivo, Samsung, Xiaomi और HONOR के कई डिवाइसेज तक बढ़ाया जा रहा है.

किन स्मार्टफोन्स में मिल चुका है नया फीचर?

Google ने Android Show 2026 इवेंट के दौरान उन डिवाइसेज की सूची जारी की जिनमें फिलहाल AirDrop कम्पैटिबिलिटी वाला Quick Share फीचर उपलब्ध है. इनमें शामिल हैं,

  • Samsung Galaxy S26 Series
  • Google Pixel 10 Series
  • Google Pixel 9 Series
  • Google Pixel 8a
  • Oppo Find X9 Series
  • Oppo Find N6
  • Vivo X300 Ultra

दिलचस्प बात यह है कि Google ने Pixel 9a और Pixel 8 सीरीज को इस सूची में शामिल नहीं किया.

जल्द इन फोन्स में भी मिलेगा सपोर्ट

कंपनी ने यह भी बताया कि कई पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को जल्द ही यह सुविधा मिलने वाली है. आने वाले समय में जिन डिवाइसेज में यह फीचर आएगा उनमें शामिल हैं.

  • Samsung Galaxy S25 Series
  • Samsung Galaxy S24 Series
  • Samsung Galaxy Z Flip 7
  • Samsung Galaxy Z Fold 7
  • Samsung Galaxy Z Flip 6
  • Samsung Galaxy Z Fold 6
  • Samsung Galaxy Z TriFold
  • Oppo Find X8 Series
  • OnePlus 15
  • HONOR Magic V6
  • HONOR Magic8 Pro

जिन फोन्स में सपोर्ट नहीं उनके लिए भी समाधान

Google ने उन यूजर्स के लिए भी खास इंतजाम किया है जिनके स्मार्टफोन्स में अभी यह फीचर नहीं आया है. कंपनी अब QR Code आधारित शेयरिंग सिस्टम ला रही है. इस फीचर के जरिए Android यूजर Quick Share से QR Code जनरेट कर सकेगा. इसके बाद iPhone या Mac यूजर उस कोड को स्कैन करके सीधे ब्राउजर के जरिए फाइल डाउनलोड कर पाएगा. कंपनी का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया End-to-End Encryption के साथ सुरक्षित रहेगी और फाइलें 24 घंटे तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगी.

WhatsApp जैसे ऐप्स में भी मिलेगा इंटीग्रेशन

Google ने संकेत दिया है कि भविष्य में Quick Share को थर्ड-पार्टी ऐप्स में भी जोड़ा जाएगा. इसमें WhatsApp जैसे लोकप्रिय ऐप्स का नाम भी शामिल है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में ऐप्स के अंदर से ही Android और Apple डिवाइसेज के बीच फाइल शेयर करना और आसान हो सकता है.

आखिर कैसे काम करेगा यह फीचर?

यह नया सिस्टम Android और Apple डिवाइसेज के बीच सीधे फाइल ट्रांसफर की सुविधा देता है. इसमें Peer-to-Peer वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है जिससे फाइलें किसी बाहरी सर्वर पर नहीं जातीं. अगर कोई iPhone या Mac यूजर Android फोन से फाइल लेना चाहता है तो उसे AirDrop सेटिंग्स में Everyone for 10 Minutes विकल्प चालू करना होगा. इसके बाद Android यूजर सिर्फ फाइल ओपन करके Share विकल्प में जाएगा Quick Share चुनेगा और पास मौजूद Apple डिवाइस पर फाइल भेज सकेगा.

Android और iPhone की दूरी होगी कम

अब तक Android और iPhone के बीच फाइल शेयरिंग सबसे बड़ी परेशानियों में से एक मानी जाती थी. लेकिन Quick Share और AirDrop के इस नए मेल से दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच की दूरी काफी हद तक कम हो सकती है. खासकर उन यूजर्स के लिए यह फीचर बेहद काम का साबित होगा जो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेज इस्तेमाल करते हैं.

यह भी पढ़ें:

Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։