Տեխնիկական նորություններ

अब iPhone और AirPods बताएंगे जिम में आपकी हर एक्टिविटी का राज! जानें कैसे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Apple में यूजर्स को GymKit नाम का एक फीचर देखने को मिल जाता है. बता दें कि कंपनी ने इसे पहली बार 2017 में पेश किया था. इसका मकसद Apple Watch और जिम में मौजूद एक्सरसाइज मशीन के बीच डेटा शेयर करना था. यूजर अपनी Apple Watch को मशीन के NFC सेंसर पर टैप करके कनेक्ट कर सकता था. इसके बाद मशीन और वॉच दोनों एक-दूसरे के साथ वर्कआउट से जुड़ी जानकारी शेयर करते थे.

हालांकि, GymKit को बड़े लेवल पर अपनाया नहीं जा सका. इसकी एक बड़ी वजह ये रही कि हर जिम मशीन इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करती है. अब iOS 27 के साथ Apple ने इस सिस्टम को iPhone तक पहुंचा दिया है.

iPhone बनेगा वर्कआउट का कंट्रोल सेंटर

आपको बता दें कि iOS 27 में iPhone को GymKit से जोड़ने का तरीका काफी आसान है. अगर आपके जिम की मशीन GymKit सपोर्ट करती है तो iPhone को उसके NFC या GymKit कनेक्शन पॉइंट पर टैप करना होगा. इसके बाद वर्कआउट का टाइप चुनकर एक्सरसाइज शुरू की जा सकती है.

इस दौरान iPhone वर्कआउट से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करेगा और उसे Apple के Fitness ऐप में सेव किया जा सकेगा. यानी अब GymKit का इस्तेमाल करने के लिए हर बार Apple Watch पहनना जरूरी नहीं रहेगा.

ट्रेडमिल, एलिप्टिकल, इंडोर बाइक और सीढ़ियां चढ़ने वाली मशीन जैसे कार्डियो डिवाइस इसका हिस्सा होते हैं. हालांकि, इसका असली फायदा तभी मिलेगा जब उससे जुड़ी मशीन में Apple का GymKit सपोर्ट मौजूद हो.

यह भी पढ़ें: iPhone Duo और Galaxy Z Fold 8 में कौन ज्यादा पावरफुल? कंपैरिजन से समझें

AirPods Pro 3 कैसे करेंगे मदद?

iOS 27 के इस सेटअप में AirPods Pro 3 भी अहम भूमिका निभाते हैं. अगर यूजर इन्हें पहनकर एक्सरसाइज करता है तो ईयरबड्स हार्ट रेट जैसी जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं. ये डेटा iPhone तक पहुंचता है और फिर वर्कआउट मशीन के डेटा के साथ मिलकर Fitness ऐप में दर्ज होता है.

इस तरह पूरे प्रोसेस में तीन डिवाइस मिलकर काम करते हैं वर्कआउट मशीन अपने आंकड़े देती है, AirPods Pro 3 हार्ट रेट जैसी जानकारी उपलब्ध कराते हैं और iPhone इन सभी डेटा को संभालता है.

Apple के अनुसार, वर्कआउट खत्म होने के बाद कनेक्टेड मशीन से सेशन का डेटा हटा दिया जाता है. हालांकि, अगर यूजर ने उस मशीन में अलग से साइन-इन किया है तो कंडिशन अलग हो सकती है.

क्या Apple Watch की जरूरत खत्म हो गई?

जी नहीं, ऐसा बिलकुल भी नहीं है. iOS 27 का नया GymKit फीचर उन लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है जो Apple Watch नहीं रखते या कभी-कभी वॉच घर पर भूल जाते हैं. अगर वॉच की बैटरी खत्म हो गई है, तब भी जिम मशीन, iPhone और AirPods Pro 3 की मदद से वर्कआउट रिकॉर्ड किया जा सकता है.

लेकिन Apple Watch अभी भी ज्यादा बेहतर हेल्थ और फिटनेस डिवाइस माना जाता है. ये सिर्फ वर्कआउट के दौरान ही नहीं बल्कि पूरे दिन और रात में भी कई तरह का डेटा रिकॉर्ड करती है. इसलिए iPhone और AirPods का नया सेटअप Apple Watch का पूरा ऑप्शन नहीं है.

यह भी पढ़ें:

Google Gemini का ये प्रीमियम फीचर अब हर किसी के लिए हुआ FREE, ऐसे उठाएं फायदा



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։