Տեխնիկական նորություններ

Chrome में सेव पासवर्ड देखने का आसान तरीका, ऐसे करें चेक

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


आज के समय में ज्यादातर लोग अलग-अलग वेबसाइट और ऐप्स के लिए अलग पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं. इतने सारे पासवर्ड याद रखना किसी के लिए भी आसान नहीं होता. इसी वजह से Google Chrome का Password Manager काफी उपयोगी फीचर माना जाता है. Chrome में यूजर अपनी अनुमति से वेबसाइटों के पासवर्ड सेव कर सकता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा देख भी सकता है. ऐसे में अगर आप किसी वेबसाइट का पासवर्ड भूल गए हैं तो पहले से Chrome में सेव होने पर पासवर्ड को आसानी से चेक किया जा सकता है.

मोबाइल में ऐसे देखें सेव पासवर्ड

Android फोन में Chrome के जरिए सेव पासवर्ड देखने के लिए सबसे पहले Google Chrome खोलें. इसके बाद ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले तीन डॉट्स पर टैप करें. अब Settings में जाएं और Google Password Manager का विकल्प चुनें. यहां आपको उन वेबसाइट और ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिनके लॉगिन डिटेल्स आपने Chrome में सेव किए हैं. आप जिस वेबसाइट का पासवर्ड देखना चाहते है, उसके ऊपर पर टैप करें. इसके बाद Chrome आपकी फोन की सुरक्षा जांच के लिए PIN, पैटर्न, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट मांगेगा. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद पासवर्ड के सामने मौजूद आंख के आइकन पर टैप करके आप पासवर्ड देख सकते हैं.

कंप्यूटर पर ऐसे चेक करें पासवर्ड

कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी Chrome में सेव पासवर्ड देखना आसान है. इसके लिए Chrome ब्राउजर को ऑपन करें और ऊपर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें. इसके बाद Settings में जा कर, Passwords and Autofill सेक्शन में जाएं और Google Password Manager को ऑपन करें. अब सेव किए गए अकाउंट्स की लिस्ट में उस वेबसाइट को चुनें, जिसका पासवर्ड आप देखना चाहते है. पासवर्ड देखने के लिए कंप्यूटर का PIN, पासवर्ड या अन्य स्क्रीन-लॉक वेरिफिकेशन मांगा जाता है. वेरिफिकेशन के बाद आंख के आइकन पर क्लिक करके आप पासवर्ड देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AI से लेकर न्यू टेक तक, BRICS में बनेगी Tech Strategy

Google Password Manager के फायदें

Google Password Manager का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह यूजर को हर वेबसाइट का पासवर्ड अलग से याद रखने की परेशानी से बचाता है. फिर भी पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. फोन और कंप्यूटर में मजबूत स्क्रीन लॉक रखें और Google Account पर 2-Step Verification हमेशा चालू रखें. वहीं अपने पासवर्ड या OTP को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें.

यह भी पढ़ें: iPhone Duo के कवर की कीमत ने चौंकाया, इतने में आता है Android फोन



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։