Տեխնիկական նորություններ

इमरजेंसी में एक बटन दबाते ही ठप हो जाएगी AI, यह देश कर रहा है बड़ी तैयारी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 17, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • यूके में नेताओं ने इमरजेंसी में AI बंद करने की मांग की है.
  • प्रस्ताव के अनुसार, सरकार AI सिस्टम बंद करने का आदेश दे सकती है.
  • AI के गलत हाथों में पड़ने से संभावित खतरों की चिंता है.
  • कंपनियों को सरकारी आदेश पर डेटा सेंटर बंद करने होंगे.

AI Kill Switch: एआई को लेकर चिंता अब केवल रिसर्च और कंपनियों तक सीमित नहीं रही है. सरकारें भी इसे लेकर तैयारी में जुट गई हैं. यूके में एआई के ‘किल स्विच’ की मांग उठ रही है. दरअसल, यहां के कुछ नेता चाहते हैं कि इमरजेंसी में सरकार के पास एआई को बंद करने का विकल्प होना चाहिए. अगर चीजें कंट्रोल से बाहर जाएं तो सरकार के पास एडवांस्ड एआई सिस्टम को पूरी तरह ठप करने का इंतजाम जरूरी है. इसे लेकर यूके में कानून बनाने की तैयारी चल रही है. आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

सरकार को दिया गया प्रस्ताव

लेबर पार्टी के MP एलेक्स सॉबेल ने 11 दूसरी MPs के साथ मिलकर सरकार को एक प्रस्ताव दिया है. इसमें कहा गया है कि इमरजेंसी सिचुएशन में यूके के टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी के पास आई सिस्टम और डेटा सेंटर को बंद करने का आदेश देने की पावर होनी चाहिए. अगर सरकार को लगता है कि इंसानी जीवन, नेशनल सिक्योरिटी या और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई खतरा आता है तो ऐसी स्थिति को इमरजेंसी माना जाए और इस कंडीशन में एआई सिस्टम को बंद किया जाना चाहिए. अगर यह प्रस्ताव कानून का रूप ले लेता है तो कंपनियों को ऐसा सिस्टम बनाना होगा, जिससे डेटा सेंटरों को सरकारी आदेश पर बंद किया जा सके. साथ ही कंपनियों को सरकार के साथ सिक्योर कम्युनिकेशन चैनल भी बनाने होंगे.

डोनाल्ड ट्रंप भी बता चुके ऐसी जरूरत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी एआई का डर सता रहा है. उनका मानना है कि एआई में लगातार हो रहे विकास को कंट्रोल में रखने के लिए एक ‘किल स्विच’ की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह एनस्योर किया जाए कि लगातार हो रहे विकास से ऐसी स्थिति नहीं आएगी, जहां मानवता के अस्तित्व पर ही खतरा आ जाएगा. ट्रंप के अलावा कई एक्सपर्ट्स को भी इस बात की चिंता है कि एआई डेवलपमेंट के इस दौर में सुरक्षा उपायों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है. 

क्यों होने लगी है चिंता?

पिछले कुछ समय से एआई सिस्टम लगातार एडवांस होते जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही एंथ्रोपिक ने अपने एआई मॉडल Claude Mythos को लॉन्च किया था. यह किसी भी सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक कर सकता है. इस कारण कंपनी इसे पब्लिक के लिए रोल आउट नहीं कर रही है. इसे टक्कर देने के लिए OpenAI ने भी नया मॉडल लॉन्च किया है. अगर ये गलत हाथों में पड़ जाते हैं तो इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

iPhone 18 vs iPhone 17: क्या नए आईफोन के लिए इंतजार रहेगा ठीक या करंट वेरिएंट है फायदे का सौदा? यहां जानें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։