Տեխնիկական նորություններ

एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 10, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • अज्ञात लिंक, परमिशन जांचें, एंटीवायरस अपडेट रखें।

APK File Cyber Fraud: आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. साइबर ठग अब सिर्फ कॉल या फर्जी लिंक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे लोगों के स्मार्टफोन को ही अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है APK File का. कई लोग बिना सोचे-समझे ऐसी फाइल डाउनलोड कर लेते हैं और फिर कुछ ही मिनटों में उनके बैंक अकाउंट से पैसे गायब होने लगते हैं.

अक्सर स्कैमर्स WhatsApp, Telegram, SMS या सोशल मीडिया के जरिए कोई जरूरी अपडेट, बैंक KYC, इनाम या सरकारी योजना का लालच देकर APK फाइल भेजते हैं. जैसे ही यूजर इसे इंस्टॉल करता है, ठगों को फोन के अंदर पहुंचने का रास्ता मिल जाता है.

आखिर क्या होती है APK File?

APK दरअसल Android Package File होती है. यह एंड्रॉयड फोन में ऐप इंस्टॉल करने का फॉर्मेट है. जिस तरह कंप्यूटर में .exe फाइल का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए किया जाता है उसी तरह एंड्रॉयड डिवाइस में APK फाइल काम करती है.

इन फाइलों में ऐप चलाने के लिए जरूरी सभी डेटा और कोड मौजूद होता है. आमतौर पर Google Play Store से डाउनलोड होने वाले ऐप्स सुरक्षित जांच के बाद मिलते हैं लेकिन इंटरनेट या मैसेज के जरिए आने वाली APK फाइलें खतरनाक हो सकती हैं. कई बार इन फाइलों के अंदर छिपा हुआ Malware या Spyware मौजूद होता है जो फोन की निजी जानकारी चोरी करने के लिए बनाया जाता है.

स्कैमर्स APK File का इस्तेमाल क्यों करते हैं?

साइबर अपराधी APK फाइल इसलिए भेजते हैं क्योंकि इसके जरिए वे सीधे यूजर के फोन में नकली ऐप इंस्टॉल करवा सकते हैं. ये ऐप देखने में बिल्कुल असली बैंकिंग ऐप, सरकारी पोर्टल या लोकप्रिय सर्विस जैसे लगते हैं ताकि लोगों को शक न हो. स्कैमर्स अक्सर ऐसा मैसेज भेजते हैं जिससे यूजर घबरा जाए या जल्दी फैसला ले ले.

जैसे KYC तुरंत अपडेट करें, आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है या इनाम जीतने के लिए ऐप डाउनलोड करें. जैसे ही यूजर APK इंस्टॉल करता है, नकली ऐप कई तरह की परमिशन मांगता है. लोग बिना पढ़े Allow पर क्लिक कर देते हैं और यहीं से खतरा शुरू हो जाता है.

कैसे खाली हो जाता है बैंक अकाउंट?

एक बार खतरनाक APK फोन में इंस्टॉल हो जाए तो वह कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, कॉल लॉग, नोटिफिकेशन, लोकेशन और यहां तक कि माइक्रोफोन तक का एक्सेस मांग सकता है. इसके बाद यह ऐप फोन में आने वाले OTP, बैंक अलर्ट और पासवर्ड जैसी जानकारी चुपचाप स्कैमर्स तक पहुंचाने लगता है. कई Malware रियल टाइम में स्क्रीन रिकॉर्डिंग या कीबोर्ड टाइपिंग भी ट्रैक कर सकते हैं. जैसे ही ठगों को बैंकिंग डिटेल और OTP मिलते हैं, वे अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर देते हैं. कई लोगों को तब तक पता भी नहीं चलता जब तक बैंक बैलेंस कम होने का मैसेज नहीं आ जाता.

ऐसे बच सकते हैं APK Scam से

किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर तुरंत क्लिक नहीं करना चाहिए. अगर कोई ऐप Play Store के बाहर से डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है तो पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें. फोन में ऐप इंस्टॉल करते समय मांगी जा रही परमिशन को ध्यान से पढ़ना भी बेहद जरूरी है. किसी साधारण ऐप को अगर SMS, कॉल या बैंकिंग नोटिफिकेशन का एक्सेस चाहिए तो सतर्क हो जाना चाहिए. इसके अलावा मोबाइल में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट हमेशा चालू रखना सुरक्षित माना जाता है.

तेजी से बढ़ रहा है नया साइबर खतरा

डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग बढ़ने के साथ APK Scam भी तेजी से फैल रहा है. साइबर अपराधी अब लोगों की छोटी-सी लापरवाही का फायदा उठाकर उनका डेटा और पैसा दोनों चुरा रहे हैं. ऐसे में किसी भी फाइल को डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहना बेहद जरूरी है क्योंकि एक गलत क्लिक आपके पूरे बैंक अकाउंट को खतरे में डाल सकता है.

यह भी पढ़ें:

2,000 रुपये का जुगाड़ और पुराना Computer बन जाएगा सुपरफास्ट! नया Laptop खरीदने से पहले जान लें ये आसान ट्रिक



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։