Apple ने 9 सितंबर को iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. इन तीनों ही मॉडल प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं, लेकिन इनकी कीमतों में काफी बड़ा अंतर है. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये, iPhone 18 Pro Max की 1,79,900 रुपये और iPhone Duo की शुरुआती कीमत सीधे 2,99,900 रुपये है.
ऐसे में यहां सवाल सिर्फ यह नहीं है कि नया iPhone कितना महंगा है, बल्कि यह भी है कि इतनी रकम में आखिर क्या-क्या खरीदा जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि iPhone के तीनों नए फोन कितने महंगे हैं और इसमें कितना सोना आ जाएगा.
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है. इसका 512GB वेरिएंट 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,39,900 रुपये और 2TB वेरिएंट 3,14,900 रुपये में आता है. ज्यादा स्टोरेज चुनते ही इसकी कीमत 3 लाख रुपये के पार पहुंच जाती है.
iPhone 18 Pro Max के लिए कितने पैसे?
iPhone 18 Pro Max का 256GB मॉडल 1,79,900 रुपये में लॉन्च हुआ है. 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल की 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये है.
यह भी पढ़ें – Xप्लेन: क्या दिखावे के लिए 3 लाख रुपए का iPhone Duo खरीदना समझदारी? पढ़ें कंपैरिजन
iPhone Duo की कीमत सबसे ज्यादा
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo इन तीनों में सबसे महंगा है. भारत में इसका 256GB मॉडल 2,99,900 रुपये, 512GB मॉडल 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल 4,49,900 रुपये में आता है.
इसमें कितना सोना आ जाएगा?
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस रेट से देखें तो iPhone 18 Pro की 1,64,900 रुपये कीमत में करीब 10.7 ग्राम, जबकि iPhone 18 Pro Max की 1,79,900 रुपये कीमत में करीब 11.6 ग्राम 24 कैरेट सोना आ सकता है. वहीं iPhone Duo की शुरुआती 2,99,900 रुपये कीमत में करीब 19.4 ग्राम, यानी लगभग 20 ग्राम सोना खरीदा जा सकता है. इसका टॉप 2TB मॉडल 4,49,900 रुपये का है, जिसकी कीमत में करीब 29.1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड आ सकता है.
Apple Watch Series 12, Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च
Apple ने Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं. Apple Watch Series 12 को 42mm और 46mm साइज में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है. वहीं ज्यादा rugged Apple Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत₹1,09,900 रुपये है. इसके साथ Apple ने AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है, जबकि Wireless Charging Case वाले मॉडल की कीमत 17,900 रुपये है.
यह भी पढ़ें – Apple Watch Series 12 और Ultra 4 हुए लॉन्च! जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ