Տեխնիկական նորություններ

गर्मी के मौसम में कौन-सा पंखा खरीदना जेब के लिए सही, जानें किसमें ज्यादा खर्च होती है बिजली?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 18, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • पंखे की कीमत संग बिजली खपत, स्टार रेटिंग भी देखें.

Tech Tips: गर्मी का मौसम आते ही घरों में पंखों की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है. लेकिन आज बाजार में Ceiling Fan, BLDC Fan, Table Fan और Tower Fan जैसे कई विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन-सा पंखा कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय में जेब के लिए सही साबित होता है. अगर आप भी नया पंखा खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यह समझना जरूरी है कि किस तरह का पंखा बिजली बचाने में सबसे आगे है.

साधारण Ceiling Fan या BLDC Fan, कौन बेहतर?

अधिकतर घरों में अभी भी पुराने इंडक्शन मोटर वाले Ceiling Fan इस्तेमाल किए जाते हैं. ये पंखे आमतौर पर 70 से 80 वॉट तक बिजली खर्च करते हैं. अगर पूरे दिन पंखा चलता है तो महीने के बिजली बिल में इसका असर साफ दिखाई देता है.

वहीं दूसरी तरफ BLDC यानी Brushless Direct Current तकनीक वाले पंखे काफी कम बिजली लेते हैं. ये पंखे सिर्फ 28 से 35 वॉट तक बिजली खर्च करते हैं. यानी बिजली की खपत लगभग आधी हो जाती है. शुरुआत में इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर होती है लेकिन लंबे समय में ये काफी बचत कराते हैं.

टेबल फैन और टॉवर फैन कितना बिजली खाते हैं?

कई लोग गर्मियों में Table Fan या Tower Fan खरीदना पसंद करते हैं क्योंकि इन्हें आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है. आमतौर पर टेबल फैन 45 से 60 वॉट तक बिजली खर्च करते हैं. वहीं टॉवर फैन का पावर कंजम्प्शन मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

हालांकि ये पंखे छोटे कमरों या व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए सही माने जाते हैं लेकिन बड़े कमरे में इनकी हवा Ceiling Fan जितनी प्रभावी नहीं होती. अगर लगातार लंबे समय तक चलाना हो तो BLDC Ceiling Fan ज्यादा किफायती साबित हो सकता है.

इन्वर्टर पर चलाने वालों के लिए कौन सही?

अगर आपके इलाके में बिजली कटौती ज्यादा होती है और आप पंखा इन्वर्टर पर चलाते हैं तो BLDC Fan सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है. कम बिजली खपत की वजह से ये इन्वर्टर बैटरी पर ज्यादा देर तक चलते हैं. यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में BLDC Fans की मांग तेजी से बढ़ी है.

पंखा खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

पंखा खरीदने से पहले सिर्फ कीमत नहीं बल्कि उसकी बिजली खपत, मोटर टेक्नोलॉजी और स्टार रेटिंग भी जरूर देखनी चाहिए. कई बार सस्ता पंखा खरीदने पर बाद में बिजली बिल ज्यादा आने लगता है. इसलिए लंबे समय की बचत को ध्यान में रखकर फैसला लेना बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें:

AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։