Տեխնիկական նորություններ

नया फोन सेटअप करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, बड़ा नुकसान होने का है खतरा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 9, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • नया फोन सेटअप करते समय सुरक्षा सेटिंग्स को इग्नोर न करें।
  • सभी ऐप्स एक साथ इंस्टॉल करने से फोन स्लो हो सकता है।
  • गैर-जरूरी ऐप्स को सेंसिटिव जानकारी एक्सेस करने की अनुमति न दें।
  • पुराने फोन से डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करें, तुरंत अलविदा न कहें।

How To Set-up New Phone: नया फोन खरीदने की खुशी अलग ही होती है. कई लोग फोन खरीदने के तुरंत बाद उसे सेटअप कर यूज करना शुरू कर देते हैं और पुराने फोन को अलविदा कह देते हैं. यह बहुत ही नॉर्मल प्रोसेस है, लेकिन इस दौरान कुछ गलतियों के कारण भारी नुकसान भी हो सकता है. इसलिए थोड़ा समय लें और ध्यानपूर्वक फोन को सेटअप करें. आज हम आपको बताएंगे कि नया फोन खरीदने के बाद उसे सेटअप करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए. 

सिक्योरिटी फीचर को इग्नोर करना

नया फोन लेने के बाद कई लोग एक्साइटमेंट में जरूरी चीजें स्किप कर देते हैं. इनमें सिक्योरिटी से जुड़ी सेटिंग्स भी होती हैं. अब चूंकि स्मार्टफोन में यूजर का सारा डेटा स्टोर रहने लगा है, इसलिए सिक्योरिटी सेटिंग्स पर ध्यान देना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है. फोन सेटअप करते समय इन सेटिंग्स को स्किप न करें. फोन लेते ही गूगल प्ले प्रोटेक्ट, पासवर्ड, बायोमेट्रिक प्रोटेक्शन और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सेटिंग्स को अपने हिसाब से सेट कर लें.

सारी ऐप्स एक साथ इंस्टॉल कर लेना

कई लोग फोन लेने के बाद पुराने फोन वाली सारी ऐप्स एक साथ इंस्टॉल कर लेते हैं. भले ही उन्हें उन सारी ऐप्स की जरूरत न हो, लेकिन भविष्य में जरूरत पड़ने की सोचकर लोग यह काम कर लेते हैं. इसके दो नुकसान हैं. पहला यह कि आप नया फोन लेते ही उसकी स्टोरेज फुल कर रहे हैं. इससे फोन की परफॉर्मेंस पर थोड़ा असर पड़ सकता है. दूसरा यह कि अब मॉडर्न स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर आने लगे हैं, जिससे थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत खत्म हो गई है. ऐसे में आप अपने फोन में अनवॉन्टेड ऐप डाउनलोड कर फोन रिसोर्सेस पर लोड डाल रहे हैं.

सारी परमिशन को ऑन कर देना

नया फोन यूज करने की एक्साइटमेंट में लोग जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते और सारी परमिशन ऑन कर देते हैं. ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता है. फोन को फंक्शन करने के लिए कुछ परमिशन की जरूरत होती है, लेकिन सारी परमिशन ऑन कर  आप गैर-जरूरी ऐप्स को भी अपनी सेंसेटिव इंफोर्मेशन एक्सेस करने की छूट दे देते हैं. इसलिए परमिशन को रीविजिट करें और गैर-जरूरी परमिशन को डिनाई कर दें.

पुराने फोन को तुरंत अलविदा कह देना

कुछ लोग नया फोन लेने के साथ ही पुराने फोन को अलविदा कह देते हैं. ऐसा करने से बचना चाहिए. कई बार पुराने फोन से सारा डेटा ट्रांसफर नहीं हो पाता है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर पुराना फोन आपके काम आ सकता है.

ये भी पढ़ें-

इस रोबोट ने कर दिया कमाल, खाने बनाने से लेकर पियानो बजाने तक कर सकता है सारे काम



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։