Տեխնիկական նորություններ

पलक झपकते ही टीवी को खराब कर सकता है एंटी-मॉस्किटो रैकेट, भूलकर भी न लाएं पास

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 11, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • एंटी-मॉस्किटो रैकेट टीवी के पास ले जाना खतरनाक हो सकता है।
  • हाई-वोल्टेज रैकेट की स्पार्किंग टीवी के नाजुक पुर्जों को खराब करती है।
  • रैकेट से निकलने वाली ईएमआई/ईएमपी आधुनिक टीवी डिस्प्ले को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • टीवी के पास मच्छर दिखे तो रैकेट के बजाय कपड़े से हटाएं।

TV And Anti-Mosquito Racket: भारतीय घरों में मच्छरों को भगाने के लिए एंटी-मॉस्किटो रैकेट का इस्तेमाल आम बात है. आसानी से मिल जाने वाला यह रैकेट बैटरी से चलता है और इसके संपर्क में आते ही मच्छर मर जाते हैं. अगर आपकी टीवी स्क्रीन के सामने मच्छर उड़ रहे हैं और आप उन्हें मारने या भगाने के लिए एंटी-मॉस्किटो रैकेट का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो ठहर जाइए. इस रैकेट को टीवी के पास लाना खतरनाक हो सकता है और आपको इससे भारी नुकसान हो जाएगा. इसलिए कभी भी इस रैकेट को टीवी के पास यूज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं कि ऐसा करने से क्या हो सकता है. 

Anti-Mosquito Racket से टीवी को क्या खतरा?

अगर आप हाई-वॉल्टेज वाला रैकेट यूज कर रहे हैं और इसे LED या OLED पैनल के पास यूज करते हैं तो इससे इलेक्ट्रॉमैग्नेटिक पल्स क्रिएट होती है, जो टीवी के डिस्प्ले में लगे सेंसेटिव पार्ट्स को पूरी तरह खराब कर सकती है. रैकेट में होने वाली छोटी-सी स्पार्किंग दिखने में खतरनाक नहीं है, लेकिन यह हाई-एंड होम एंटरटेनमेंट सिस्टम को बर्बाद कर सकती है. भले ही आप दोनों चीजों को टच नहीं होने देते, लेकिन एनर्जी हवा के जरिए टीवी की इंटरनल वायरिंग तक पहुंच सकती है. 

क्या है इसकी वजह?

मॉडर्न डिस्प्ले में एकदम पतले ट्रांजिस्टर लगे होते हैं. ये रैकेट से क्रिएट होने वाला इलेक्ट्रिक स्टेटिक डिस्चार्ज या लोकलाइज्ड इंटरफेस नहीं झेल सकते. इसलिए अगर आप इस रैकेट को टीवी के फ्रेम के पास भी ले गए तो इससे टीवी के T-Con बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट हो सकता है. ये रैकेट दिखने में साधारण लगते हैं, लेकिन असल में इनमें हाई-वॉल्टेज कैपेसिटर लगे होते हैं. जब इस रैकेट को लहराकर मच्छरों का मारा जाता है तो एक सर्किट पूरा होता है, जिससे इसमें इलेक्ट्रॉमैग्नेटिक इंटरफेस (EMI) या मिनिएचर इलेक्ट्रॉमैग्नेटिक पल्स (EMP) क्रिएट होती है. ये LCD और OLED TV पैनल को खराब करने के लिए काफी है.

यूज करते समय बरतें ये सावधानी

अगर आपको टीवी स्क्रीन पर या उसके आसपास मच्छर दिखते हैं तो रैकेट यूज करने की भूल न करें. सबसे पहले किसी सॉफ्ट कपड़े की मदद से मच्छर को स्क्रीन से हटाएं और इसे टीवी से काफी दूर कर दें. इसके बाद आप रैकेट यूज कर सकते हैं. इसके अलावा आप इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेस के पास से मच्छरों को भगाने के लिए दूसरे तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे इनके खराब होने का डर नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें-

Solar Panel लगाने की कर रहे हैं प्लानिंग तो फायदों के साथ लिमिटेशन जानना भी जरूरी, नहीं तो पड़ेगा पछताना



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։