Տեխնիկական նորություններ

पहले Android XR Audio Glasses से उठा पर्दा, आईफोन को भी करेंगे सपोर्ट, कब होंगे लॉन्च?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 20, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • गूगल ने सैमसंग और क्वालकॉम संग मिलकर Android XR ऑडियो ग्लासेस पेश किए।
  • जेमिनी AI सपोर्ट से बिना हाथ हिलाए नेविगेशन, ट्रांसलेशन, टेक्स्टिंग संभव।
  • आसपास की वस्तुओं, जगहों के बारे में सवाल पूछने, फोटो-वीडियो बनाने की सुविधा।
  • एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ अगले कुछ महीनों में होंगे लॉन्च।

Android XR Audio Glasses: बीती रात गूगल ने अपने I/O 2026 इवेंट में पहले Android XR ऑडियो ग्लासेस से पर्दा उठा दिया है. इन्हें सैमसंग और क्वालकॉम के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. कंपनी का कहना है कि नए इंटेलीजेंट आईवियर में जेमिनी एआई का सपोर्ट मिलेगा और वॉइस कमांड से नेविगेशन, लाइव ट्रांसलेशन, टेक्स्टिंग और कैमरा को एक्सेस किया जा सकता है. यानी इन फीचर्स का यूज करने के लिए यूजर को हाथ इस्तेमाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. इवेंट में कंपनी ने Gentle Monster और Warby Parker के डिजाइन वाले दो चश्मों की झलक दिखाई है. अगले कुछ महीनों में ये चश्मे लॉन्च हो जाएंगे.

कैसे काम करेंगे गूगल के नए इंटेलीजेंट आईवियर?

गूगल और सैमसंग इस नए फॉर्म फैक्टर को इंटेलीजेंट आईवियर के तौर पर रेफर कर रही है. इन्हें ऑडियो ग्लासेस भी कहा जा रहा है. मेटा डिस्प्ले ग्लासेस की तरह इनमें कोई स्क्रीन नहीं है और यूजर को सारी इनपुट बिल्ट-इन स्पीकर के जरिए मिलेगी. इसके अलावा इन ग्लासेस में जेमिनी के लिए कैमरा और माइक्रोफोन भी दिए गए हैं. जेमिनी को एक्सेस करने के लिए यूजर को फ्रेम के साइड में टैप करना होगा. इसके अलावा वो ‘हे गूगल’ बोलकर भी जेमिनी को समन कर पाएंगे.

ये काम कर पाएंगे नए ऑडियो ग्लासेस?

यूजर इन ग्लासेस से अपने आसपास दिख रहे ऑब्जेक्ट्स और प्लेसेस से जुड़े सवाल पूछ पाएंगे. राह चलते रेस्टोरेंट दिखने पर ग्लासेस उसके रिव्यूज, लैंडमार्क की पहचान और पार्किंग और ट्रैफिक सिग्नल को रियल टाइम में समझ सकेंगे. गूगल ने इनमें नेविगेशन को भी जोड़ा है, जो यूजर को टर्न-बाय-टर्न रास्ता दिखा सकता है. बाकी फीचर्स की बात करें तो ऑडियो ग्लासेस के जरिए यूजर मैसेज भेज सकेंगे, कॉल मैनेज कर पाएंगे और मिस्ड मैसेज की समरी भी देख सकेंगे. इसके अलावा वॉइस कमांड से फोटो और वीडियो भी कैप्चर की जा सकेगी और इनमें लाइव ट्रांसलेशन की भी सुविधा मिलेगी. एक और मजेदार फीचर यह भी है कि गूगल ने इन ग्लासेस को एआई पावर्ड एडिटिंग फीचर भी दिए हैं. यानी यूजर वॉइस कमांड से फोटो लेकर उसे नैनो बनाना मॉडल की मदद से तुरंत एडिट भी कर सकेगा और इस काम के लिए उसे अपने फोन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

आईफोन के साथ भी करेंगे काम

गूगल के नए ऑडियो ग्लासेस अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो जाएंगे. ये एंड्रॉयड फोन के साथ-साथ आईफोन के साथ भी काम कर सकेंगे. अभी कंपनी ने केवल दो डिजाइन की झलक दिखाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर को पूरे कलेक्शन में से अपनी पसंद का डिजाइन चुनने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Google I/O 2026: AI पर रहा पूरा फोकस, Gemini 3.5 Flash, Omni और Spark AI का ऐलान



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։