Տեխնիկական նորություններ

महंगा Mic खरीदने से पहले जानें, iPhone का ये Audio Feature

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 9, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • एक्सटर्नल माइक गेन एडजस्ट कर सही ऑडियो इनपुट चुनें.

वीडियो बनाते समय अक्सर लोग कैमरा क्वालिटी, लाइटिंग और फ्रेमिंग पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन अच्छी वीडियो को बेहतर बनाने में ऑडियो का भी बड़ा रोल होता है. रील्स, व्लॉग, इंटरव्यू या किसी इवेंट की रिकॉर्डिंग के दौरान अगर आसपास ट्रैफिक, हवा या लोगों की बातचीत का शोर ज्यादा हो, तो आपकी आवाज साफ सुनाई नहीं देती है.

ऐसे में कई लोगों को लगता है कि बेहतर साउंड के लिए अलग से महंगा माइक्रोफोन खरीदना जरूरी है, हालांकि अगर आप iPhone से वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, तो फोन में मौजूद कुछ ऑडियो फीचर्स आपकी आवाज को ज्यादा साफ रिकॉर्ड करने में मदद कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कौन-सी सेटिंग आपके काम आ सकती है. 

iPhone का ये Audio Feature सुधारेगा आवाज 

अगर आपका iPhone iOS 26 या उसके बाद के वर्जन पर चल रहा है, तो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Isolation का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह फीचर आपकी आवाज पर ज्यादा फोकस करता है और आसपास के शोर को कम करने की कोशिश करता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए Camera ऐप खोलकर Video मोड चुनें और रिकॉर्डिंग शुरू करें. इसके बाद स्क्रीन के ऊपर से Control Center खोलें. यहां Audio Controls या Mic Mode पर टैप करें और Voice Isolation चुन लें. इसके बाद रिकॉर्डिंग के दौरान iPhone आपकी आवाज को प्रेफरेंस देगा. 

कौन-सा Mic Mode चुनें?

iPhone में रिकॉर्डिंग के लिए अलग-अलग माइक्रोफोन मोड मिलते हैं. Automatic मोड में iPhone खुद तय करता है कि कौन-सा मोड बेहतर रहेगा. Standard सामान्य ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए है, जबकि Voice Isolation बोलने वाली वीडियो में आवाज को साफ रखने और बैकग्राउंड नॉइस कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, Wide Spectrum आसपास की आवाजों को भी रिकॉर्ड करने के लिए यूजफुल है. इसका इस्तेमाल कॉन्सर्ट, लाइव इवेंट या नेचर साउंड रिकॉर्ड करते समय किया जा सकता है. 

रिकॉर्डिंग के बाद भी कैसे Audio सुधार सकते हैं?

अगर वीडियो पहले ही रिकॉर्ड हो चुकी है, तो Photos ऐप के ऑडिया मिक्स फीचर से ऑडियो को बेहतर करने की कोशिश की जा सकती है. इसके लिए Photos ऐप में वीडियो खोलें, एडिट पर जाएं और ऑडियो मिक्स में इन-फ्रेम, स्टूडियो या उपलब्ध दूसरे प्रोफाइल्स को आजमाएं.

यह भी पढ़ें – ChatGPT अब सीखेगा आपकी लिखने का स्टाइल! ईमेल और मैसेज पढ़कर करेगा नकल

External Mic है तो ये सैटिंग्स देखें

अगर आप USB-C या किसी दूसरे External Mic का इस्तेमाल करते हैं, तो नए iOS वर्जन में इनपुट गेन को भी एडजस्ट किया जा सकता है. इससे माइक्रोफोन की सेंसिटिविटी बढ़ाई या घटाई जा सकती है. अगर एक से ज्यादा ऑडियो डिवाइस जुड़े हैं, तो कंट्रोल सेंटर से ऑडियो इनपुट बदलकर रिकॉर्डिंग के लिए माइक्रोफोन चुना जा सकता है. 

Stereo Audio को लेकर क्या करें?

Mono Audio को बैकग्राउंड नॉइस कम करने वाली सेटिंग नहीं समझना चाहिए. यह Accessibility फीचर है, जो लेफ्ट और राइट ऑडियो चैनल को एक साथ मिला देता है. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Stereo Sound ऑन रखना बेहतर होता है, क्योंकि इससे ऑडियो ज्यादा नेचुरल रिकॉर्ड होती है. रिकॉर्डिंग के दौरान Mic को हाथ से न ढकें, तेज हवा में रिकॉर्डिंग से बचें या Wind Muff इस्तेमाल करें और कैमरे को अपनी आवाज के करीब रखें. प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग के लिए External Mic का इस्तेमाल किया जा सकता है. रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले Mic Mode चेक करना भी न भूलें. 

यह भी पढ़ें – दिल्ली या मुंबई? सबसे पहले किन एपल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा Iphone 18



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։