Ավտո նորություններ

21 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग; इस SUV को दनादन खरीद रही जनता! कीमत मात्र ₹10.91 लाख से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Hyundai इंडियन ऑटो मार्केट की सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक है. कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. Hyundai ने अगस्त 2026 में कुल 54,396 यूनिट बेची हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इनकी कुल 44,001 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Hyundai Creta कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसके अलावा, Hyundai Venue और Hyundai Exter जैसी SUVs की मांग भी बढ़ी है. वहीं, Alcazar और Verna के साथ IONIQ 5 की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Hyundai Creta

सेल के मामले में पहले नंबर पर हुंडई क्रेटा है. पिछले महीने इसकी कुल 16,288 यूनिट बिकी हैं.ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 15,924 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.91 लाख से शुरू होकर ₹20.11 लाख तक जाती है.

इसका डिज़ाइन बोल्ड पैरामीट्रिक ग्रिल, LED DRL और कनेक्टेड टेल लैंप वाला है. इंटीरियर में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, पैनोरेमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स मिलते हैं. फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा और टॉप में ADAS शामिल हैं. सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ESC, ABS और TPMS दिए गए हैं. इंजन विकल्प 1.5L पेट्रोल (115PS), डीजल (116PS) और टर्बो पेट्रोल (160PS) हैं, जबकि माइलेज 17.4 से 21.8 kmpl तक है.

Hyundai Venue

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर वेन्यू है. पिछले महीने इस SUV की कुल 11,365 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 8,109 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Exter

लिस्ट में तीसरे नंबर पर एक्स्टर है. पिछले महीने इस माइक्रो SUV की कुल 8,157 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 5,061 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Aura

सेल के मामले में चौथे नंबर पर हुंडई ऑरा है. पिछले महीने इसकी कुल 6,685 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 5,336 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Grand i10

शानदार सेल के दम पर Grand i10 ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 5,342 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अगस्त 2025 में बिकी इसकी कुल 3,908 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने i20 की 5,165 यूनिट, Alcazar की 856 यूनिट, Verna की 529 यूनिट और IONIQ 5 की मात्र 9 यूनिट बिकी हैं. वहीं, Tucson को पिछले महीने एक भी ग्राहक नहीं मिला है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։