Տեխնիկական նորություններ

यूट्यूब पर 5 लाख व्यूज आ रहे हैं तो कितनी होगी कमाई? जानें एक वीडियो पर कितना मिलेगा पैसा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होना कमाई के लिए आवश्यक है।
  • 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम से चैनल मॉनेटाइज होता है।
  • 5 लाख व्यूज पर लगभग 1 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है।
  • एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सरशिप से भी यूट्यूब पर कमाई की जा सकती है।

YouTube Earning: यूट्यूब पर वीडियो डालकर आप मोटी कमाई कर सकते हैं. कई कंटेट क्रिएटर हर महीने इस प्लेटफॉर्म से लाखों रुपये कमा रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म की खास बात है कि आप जितना कंटेट डालेंगे, आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी. यूट्यूब वीडियो पर व्यूज के हिसाब से पैसा मिलता है. इसलिए क्रिएटर्स की कोशिश रहती है कि उसका वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. आज हम जानेंगे कि अगर यूट्यूब पर आपके किसी वीडियो पर 5 लाख व्यूज आ जाए तो कितनी कमाई हो सकती है.

YouTube Earning के लिए यह चीज जरूरी

अगर आप नए कंटेट क्रिएटर हैं तो बता दें कि यूट्यूब से कमाई के लिए आपका यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में शामिल होना जरूरी है. इसके बाद ही आप कमाई शुरू कर सकते हैं. इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना जरूरी है. इसके बिना आपके वीडियो मॉनेटाइज नहीं होंगे. 

5 लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई हो सकती है?

किसी वीडियो पर 5 लाख व्यूज आने से कितनी कमाई होगी? इस सवाल का कोई सटीक जवाब नहीं है, लेकिन एक मोटा अंदाजा लगाया जा सकता है. यूट्यूब वीडियो पर कमाई के लिए चैनल, वीडियो फॉर्मेट, कैटेगरी और ऑडियंस समेत कई फैक्टर्स को ध्यान में रखती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यूट्यूब क्रिएटर्स को 1,000 व्यूज पर 50-200 रुपये तक की कमाई हो रही है. ऐसे में अगर अंदाजा लगाया जाए तो आप 5 लाख व्यूज पर लगभग एक लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. बता दें कि यूट्यूब को एडवरटाइजर्स और सब्सक्रिप्शन से जो कमाई होती है, उसमें से 55 प्रतिशत क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया कंपनी को दिया जाता है. बाकी हिस्सा कंपनी अपने पास रखती है.

YouTube पर कमाई बढ़ाने के तरीके क्या हैं?

  • यूट्यूब पर ग्रो करने के लिए वीडियो की क्वालिटी को टॉप क्लास रखें. 
  • हमेशा ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर वीडियो बनाने की कोशिश करें.
  • अपने वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें ताकि उसे ज्यादा रीच मिल सके.
  • अपने वीडियो को ऐसा बनाएं कि उसे अलग-अलग देशों के लोग देख सकें. इससे ज्यादा कमाई होती है.

Youtube पर ऐसे भी कर सकते हैं कमाई

वीडियो के अलावा यूट्यूब पर कमाई के कई रास्ते और भी हैं. आप एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर्ड कंटेट, सुपरचैट और मेंबरशिप और मर्चेंडाइज के जरिए भी कमाई कर सकते हैं. इन सब कामों के लिए आपके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-

डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा AI का डर, बोले- इस टेक्नोलॉजी के लिए ‘किल स्विच’ की जरूरत, इंसानों को हो सकता है खतरा



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։