Ավտո նորություններ

सनरूफ, 6 एयरबैग और ADAS! इस फैमिली SUV पर मिल रही ₹1.79 लाख की बंपर छूट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Honda Cars India सितंबर 2026 में अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी Elevate पर आकर्षक ऑफर लेकर आई है. ये ऑफर उन खरीदारों के लिए सुनहरा मौका है, जो प्रीमियम फीचर्स, मजबूत सेफ्टी और रिलायबल परफॉर्मेंस वाली SUV चाहते हैं. मार्केट में ये Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी कारों की सीधी टक्कर देती है.

कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधाएं दे रही है. ऑफर वेरिएंट, लोकेशन और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. 30 सितंबर तक वैध इन बेनिफिट्स से खरीदार अच्छी खासी बचत कर सकते हैं. आइए, डिस्काउंट डिटेल से लेकर इसकी डिजाइन और इंजन-परफॉर्मेंस डिटेल तक एक नज़र डालते हैं.

डिस्काउंट डिटेल

Elevate पर कुल बेनिफिट्स 1.79 लाख रुपये तक दिए जा रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट 60,000 रुपये तक, एक्सचेंज बोनस 1.05 लाख रुपये तक, लॉयल्टी 4,000 रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 10,000 रुपये तक शामिल हैं. 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 50 प्रतिशत छूट भी मिल रही है. ZX वेरिएंट पर ज्यादा बेनिफिट मिलते हैं. ऑफर स्टॉक और शहर के अनुसार बदल सकते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

डिजाइन में Elevate बॉक्सी और बोल्ड लुक वाली एसयूवी है. सामने बड़े ग्रिल, फुल-एलईडी हेडलैम्प्स, डीआरएल और फॉग लैम्प्स हैं. पीछे एलईडी टेललैम्प्स और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर नजर आता है. 17-इंच अलॉय व्हील्स, 220 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस और 4312 मिमी लंबाई इसे मजबूत रोड प्रेजेंस देती है. बूट स्पेस 458 लीटर है, जो सेगमेंट में अच्छा है.

इंटीरियर स्पेसियस और प्रीमियम है. डुअल-टोन थीम (टैन, ब्लैक या आइवरी) उपलब्ध है. 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट है. 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ मेन फीचर्स हैं. टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा और एंबिएंट लाइटिंग जैसे विकल्प भी मिलते हैं.

सेफ्टी डिटेल

सेफ्टी में बेस से ही 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड हैं. टॉप वेरिएंट्स पर Honda Sensing ADAS पैकेज आता है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग और रोड डिपार्चर मिटिगेशन शामिल हैं.

इंजन और माइलेज

इंजन 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल है, जो 121 पीएस पावर और 145 न्यूटन-मीटर टॉर्क देता है. ये 6-स्पीड मैनुअल या CVT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है, ARAI माइलेज मैनुअल में 15.31 किमी प्रति लीटर और CVT में 16.92 किमी प्रति लीटर है. ये ई20 फ्यूल कम्पैटिबल भी है.

कुल मिलाकर Honda Elevate सितंबर 2026 के इन डिस्काउंट्स के साथ मजबूत विकल्प बन गई है. डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज के संतुलन से ये परिवार के लिए उपयुक्त एसयूवी साबित हो सकती है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։