Mahindra Scorpio N इंडियन मार्केट की सबसे पॉपुलर और पावरफुल SUVs में से एक है. इसका बॉडी-ऑन-फ्रेम स्ट्र्क्चर, मजबूत लुक और दमदार परफॉर्मेंस ने इसे ‘बिग डैडी ऑफ एसयूवी’ का दर्जा दिलाया है. सितंबर 2026 में महिंद्रा ने नवरात्रि से पहले अपने कई मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है. इनमें स्कॉर्पियो एन के चुनिंदा वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है.
एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹13.69 लाख से शुरू होकर ₹25.49 लाख तक जाती है. जिन लोगो ने नई स्कॉर्पियो एन खरीदने की योजना बना रखी है, उनके लिए ये महीना खास साबित हो सकता है. डिस्काउंट और बेनिफिट्स के साथ अब ये एसयूवी और भी किफायती हो गई है. कंपनी का फोकस प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक को तेजी से बेचने पर भी है, इसलिए डीलर स्तर पर भी अच्छी डील मिल सकती है.
Mahindra Scorpio N डिस्काउंट डिटेल
स्कॉर्पियो एन के सेलेक्टेड जेड8एल और जेड8टी वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं. इससे कुल फायदा 1.50 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. ये ऑफर मुख्य रूप से चुनिंदा पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर लागू है. एक्सचेंज या स्क्रैप बोनस के साथ और भी बचत संभव है. ऑफर सितंबर के अंत तक सीमित है और शहर, डीलर के साथ स्टॉक पर निर्भर करता है.
डिज़ाइन और इंटीरियर
स्कॉर्पियो एन का एक्सटीरियर मजबूत और प्रभावशाली है. बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस, हाई स्टांस, क्रोम ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स, सी-शेप्ड डीआरएल और वर्टिकल टेल लैम्प्स इसे पहचान देते हैं. हाई वेरिएंट्स में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं. ग्राउंड क्लियरेंस 187 मिमी है.
केबिन में 12.29 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड फीचर्स और सोनी 12-स्पीकर साउंड सिस्टम मौजूद है. टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर ड्राइवर सीट और एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स डिस्प्ले मिलते हैं. 6 या 7 सीटर विकल्प हैं.
सेफ्टी डिटेल्स
सेफ्टी में ग्लोबल एनसीएपी 5-स्टार रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ईएससी, टीपीएमएस, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल और टॉप वेरिएंट पर लेवल-2 एडास (एडेप्टिव क्रूज, लेन कीप असिस्ट आदि) शामिल हैं.
इंजन और माइलेज
इंजन ऑप्शन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (लगभग 200-203 बीएचपी, 370-380 एनएम) और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल (132 या 175 बीएचपी, 300-400 एनएम) इंजन हैं. दोनों 6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध हैं. डीजल में 4डब्ल्यूडी विकल्प भी है. क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में करीब 12.1-12.7 किमी/लीटर और डीजल में 15.4-15.9 किमी/लीटर है.