Տեխնիկական նորություններ

सरकार ने दी नए एंड्रॉयड मालवेयर की वार्निंग, फोन पर कर लेगा कब्जा, हटाना भी मुश्किल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • सेफ मोड में जाकर संदिग्ध ऐप्स हटाकर करें बचाव।

Android God Mode: Android स्मार्टफोन यूजर्स पर इन दिनों एक नया खतरा मंडरा रहा है, जिसे लेकर सरकार ने वॉर्निंग जारी की है. दरअसल, सरकार ने एंड्रॉयड मालवेयर की एक नई कैटेगरी को लेकर यूजर्स को चेताया है. इसे Android God Mode कहा जा रहा है. यह फोन पर पूरी तरह कब्जा कर लेता है. फर्जी ऐप्स के साथ आने वाले इस मालवेयर को फोन से हटाना भी बहुत मुश्किल है. आइए जानते हैं कि यह मालवेयर कितना खतरनाक है और इसे फोन से हटाने के लिए क्या करने की जरूरत है. 

कितना खतरनाक है यह वायरस?

यह वायरस एंड्रॉयड एक्सेसिबिलिटी सर्विस का फायदा उठाकर फोन पर कब्जा कर लेता है. यह बैंकिंग या यूटिलिटी के नाम पर शेयर की जाने वालीं फर्जी ऐप्स के साथ छिपकर फोन में इंस्टॉल हो जाता है. एक बार परमिशन मिलने के बाद यह फोन की स्क्रीन पर होने वाली सारी एक्टिविटी पर नजर रख सकता है. इसके अलावा यह मैसेज पढ़ने, इनपुट ट्रैक करने और यूजर की मर्जी के बिना के बिना कई टास्क परफॉर्म करने जैसे काम कर सकता है. इसका एक और खतरा है कि यह OTP समेत सारे मैसेज पढ़ सकता है और बैकग्राउड में भी कैमरा भी यूज कर सकता है. 

कहीं आपके फोन में तो यह मालवेयर नहीं?

अगर आपने किसी अनजान व्यक्ति से मिले लिंक या अनट्रस्टेड सोर्स से कोई ऐप डाउनलोड की है तो उसके साथ मालवेयर इंस्टॉल होने का भी खतरा रहता है. अगर आपके फोन में इंस्टॉल ऐप बार-बार एक्सेसिबिलिटी परमिशन मांग रही है या खुद को डिफॉल्ट लॉन्चर के तौर पर सेट कर रही है तो आपको सावधान होना चाहिए. इसके अलावा आपको मैसेज एक्टिविटी और कॉल फॉरवर्डिंग आदि पर भी नजर रखने की जरूरत है. अगर आपके फोन से कोई ऐप अनइंस्टॉल नहीं हो रही है तो यह भी खतरे की घंटी है.

Android God Mode को कैसे हटाएं?

अगर आपके फोन में यह मालवेयर इंस्टॉल हो गया है तो सरकारी एजेंसी ने इसे हटाने का तरीका भी बताया है. सबसे पहले फोन को सेफ मोड में बूट करें. इससे मालवेयर के कंट्रोल को बाईपास करना आसान हो जाएगा. इसके बाद सेटिंग में जाकर संदिग्ध ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें. इसके बाद मालवेयर का इंटरफेस कंट्रोल तोड़ने के लिए सेटिंग में जाकर सिस्टम के लॉन्चर को डिफॉल्ट लॉन्चर के तौर पर सेट करें. अब एक्सेसिबिलिटी सेटिंग और डिवाइस एडमिन परमिशन को रिव्यू करते हुए किसी भी अननॉन सर्विस को दी गई परमिशन कैंसिल कर दें. अगर मालवेयर से कॉल फॉरवर्डिंग इनेबल हो गई है तो ##002# डायल कर इसे डिसेबल कर दें. अंतर में डिवाइस को रिस्टार्ट कर लें.

ये भी पढ़ें-

Google और Gucci मिलकर बनाएंगी स्मार्ट चश्मे, मेटा और ऐप्पल की बढ़ गई टेंशन



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։