Տեխնիկական նորություններ

सोलर पैनल लगाने के लिए कम से कम कितनी जगह चाहिए? ऐसे लगाएं जरूरत का हिसाब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 12, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • 3kW सोलर सिस्टम के लिए 300 वर्ग फुट जगह चाहिए।
  • कम जगह के लिए मोनोक्रिस्टलाइन, ज्यादा जगह पर पॉलीक्रिस्टलाइन चुनें।
  • 3kW सोलर सिस्टम लगाने में 1.5 से 2.2 लाख रुपये लगेंगे।
  • PM सूर्यघर योजना में 78,000 रुपये की सब्सिडी भी मिल सकती है।

Solar Panel Area Requirement: अगर आप बिजली के बिल या पावर कट के झंझट से मुक्त होना चाहते हैं तो सोलर एनर्जी सिस्टम आपके काम आ सकता है. पिछले कुछ समय से देश में सोलर एनर्जी पर फोकस बढ़ा है. सरकार भी इसे बढ़ावा देते हुए सब्सिडी ऑफर कर रही है. घर के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए छत सही जगह मानी जाती है. कुछ लोगों का मानना है कि सोलर पावर सिस्टम के लिए बड़ी छत की जरूरत पड़ती है तो ऐसा नहीं है. छोटी छत पर भी पैनल लगाए जा सकते हैं. आज हम आपके लिए सोलर पैनल सिस्टम के लिए जगह का पूरा हिसाब-किताब लेकर आए हैं.

कितने पैनल के लिए कितनी जगह की जरूरत?

अगर एक परिवार की एनर्जी नीड्स को देखा जाए तो आमतौर पर 300 यूनिट बिजली हर महीने खर्च होती है. इस हिसाब से आप 3kW का सिस्टम लगवा सकते हैं. इसके लिए 300 स्क्वेयर फीट एरिया की जरूरत पड़ेगी, जहां छाया न आती हो. अगर आप छोटा सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो 1kW का सिस्टम लगाने के लिए 100 स्क्वेयर फीट जगह चाहिए. इसी तरह अगर आपको ज्यादा बिजली की जरूरत है और आप 5kW का सिस्टम लगाते हैं तो इसके लिए 500 स्क्वेयर फीट की जरूरत होगी.

घर के लिए कौन-से सोलर पैनल बेहतर च्वॉइस?

सोलर पैनल के लिए जगह की जरूरत पैनल के प्रकार भी डिपेंड करती है. अगर आपके पास जगह कम है तो आप मोनोक्रिस्टलाइन पैनल चुन सकते हैं. ये थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन ज्यादा एनर्जी प्रोडक्शन कर सकते हैं. वहीं अगर आपके पास स्पेस की कमी नहीं है तो आप पॉलीक्रिस्टलाइन पैनल चुन सकते है. इनके एफिशिएंसी थोड़ी कम होती है, लेकिन ज्यादा जगह होने पर ये भी खूब कामयाब होते हैं. इनकी लागत भी कम है.

3kW के सिस्टम की लागत कितनी?

जरूरत को देखते हुए एक औसत भारतीय घर में 3kW का सिस्टम काफी रहेगा. अगर आप यह सिस्टम इंस्टॉल करवाना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए आपको लगभग 1.5 लाख से 2.2 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. इस कीमत में 3kW ऑन ग्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम लग जाएगा. इसमें पैनल के साथ-साथ इन्वर्टर, माउंटिंग स्ट्रक्चर, वायरिंग और इंस्टॉलेशन आदि सब शामिल हैं. ब्रांड और शहर के हिसाब से यह 3kW ऑन ग्रिड रूफटॉप सोलर सिस्टम की लागत थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है. PM सूर्यघर योजना के तहत इस सिस्टम पर 78,000 रुपये की सब्सिडी भी प्राप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ये हैं असली फोन की पहचान करने के तरीके



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։