2026 Maruti Suzuki Baleno की फुल प्राइस लिस्ट सामने आ गई है. मारुति सुजुकी ने हाल ही में बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था. पहले सिर्फ शुरुआती कीमत बताई गई थी, लेकिन अब कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी वेरिएंट्स की पूरी कीमतें उपलब्ध हो गई हैं. नई बलेनो 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक उपलब्ध है. पहले लॉन्च के समय शुरूआती कीमत 6.10 लाख रुपये बताई गई थी, लेकिन अब सिग्मा वेरिएंट 5.99 लाख रुपये में मिल रहा है.
ये अपडेटेड प्रीमियम हैचबैक नई थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और बेहतर माइलेज के साथ आई है. बाजार में ये टाटा अल्ट्रोज, हुंडई आई20 और टोयोटा ग्लैन्जा जैसी कारों से मुकाबला करती है. बलेनो लंबे समय से अपनी स्पेस, फीचर्स और रिलायबिलिटी के लिए जानी जाती रही है. फेसलिफ्ट की डिजाइन में मामूली बदलाव, इंटीरियर में कुछ नई सुविधाएं और सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड किया गया है. खास बात ये है कि नए इंजन से माइलेज में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. आइए विस्तार से कीमतें और बाकी डिटेल्स जानते हैं.
| वेरिएंट | 1.2L पेट्रोल MT | 1.2L पेट्रोल AMT | 1.2L CNG MT |
|---|---|---|---|
| Sigma | ₹5.99 लाख | – | – |
| Delta | ₹7.00 लाख | ₹7.50 लाख | ₹7.92 लाख |
| Zeta | ₹8.00 लाख | ₹8.50 लाख | ₹8.92 लाख |
| Alpha | ₹9.10 लाख | ₹9.60 लाख | – |
| Alpha (O) | ₹9.50 लाख | ₹9.99 लाख | – |
पेट्रोल AMT वेरिएंट्स मैनुअल से 50,000 रुपये महंगे हैं, जबकि CNG पर करीब 92,000 रुपये का प्रीमियम रखा गया है.
डिज़ाइन अपडेट
सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट फेसिया में दिखता है. बड़ी क्रोम ग्रिल, नया बंपर और रीडिजाइन्ड LED फॉग लैंप दिए गए हैं. सुजुकी लोगो ग्रिल के ऊपर शिफ्ट हो गया है. फ्रंट फेंडर पर क्रोम गार्निश और शार्कफिन एंटीना नए हैं. साइड प्रोफाइल और रियर में ज्यादा बदलाव नहीं हैं. 16-इंच अलॉय व्हील्स और LED हेडलैम्प-टेललैम्प जारी रखे गए हैं. नया एनिग्मैटिक टील कलर ऑप्शन भी उपलब्ध है। लंबाई 3990 मिमी और व्हीलबेस 2520 मिमी रखे गए हैं.
केबिन और कम्फर्ट
इंटीरियर में लेयर्ड डैशबोर्ड और ब्लैक-ब्लू थीम बरकरार हैं. 9-इंच टचस्क्रीन, एनालॉग डायल के साथ कलर MID, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और HUD उपलब्ध हैं. नए फीचर्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (सेगमेंट में पहली बार), कूलिंग वाला वायरलेस चार्जर और क्लैरियन साउंड सिस्टम शामिल हैं. सनरूफ और रियर सेंटर आर्मरेस्ट अभी भी नहीं मिले हैं. बूट स्पेस 318 लीटर है.
फीचर्स और सेफ्टी
इसमें 9-इंच SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट (वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay), ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कीलेस एंट्री-पुश स्टार्ट शामिल हैं. हायर वेरिएंट्स में हेड-अप डिस्प्ले और बेहतर ऑडियो सिस्टम मिलते हैं.
सेफ्टी में सबसे बड़ा अपग्रेड लेवल-2 ADAS है, जो Alpha (O) में उपलब्ध है. इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर्स हैं. सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, 360-डिग्री कैमरा (ऊपरी वेरिएंट्स में) और ISOFIX दिए गए हैं.
इंजन और माइलेज
पुराने 4-सिलेंडर K12N की जगह नया Z12E 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है. ये 83 hp और 112 Nm पावर देता है. 5-स्पीड मैनुअल या AMT विकल्प उपलब्ध हैं. CNG वर्जन में 70 hp और 102 Nm मिलते हैं. माइलेज में सुधार हुआ है. पेट्रोल MT में 23.80 किमी/लीटर, AMT में 24.77 किमी/लीटर और CNG में 33.61 किमी/किलो माइलेज है. ये पहले से बेहतर है.
कुल मिलाकर 2026 बलेनो बेहतर माइलेज, एडवांस्ड सेफ्टी और कुछ प्रीमियम फीचर्स के साथ एक मजबूत अपडेट लेकर आई है. कीमतें कॉम्पिटिटिव हैं और ये प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अच्छी मांग बना सकती है.